अपनी दोस्ती को ‘हिमालय से ऊंची' बताने वाले वाले चीन और पाकिस्तान के बीच उत्तरी सीरिया में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई को लेकर मतभेद हैं. बीजिंग ने जहां तुर्की से सैन्य अभियान रोकने को कहा है, वहीं पाकिस्तान ने इसका समर्थन किया है.
तुर्की ने पिछले सप्ताह ‘सीरियन कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स' (वाईपीजी) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की थी जिसे वह अपने क्षेत्र में सक्रिय कुर्द विद्रोहियों की शाखा मानता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार अभियान में अब तक दर्जनों आम लोग मारे जा चुके हैं और कम से कम एक लाख 60 हजार लोग क्षेत्र से पलायन कर गए हैं.
चीन ने 15 अक्टूबर को तुर्की से कहा कि वह उत्तरी सीरिया में जारी अपनी सैन्य कार्रवाई को रोके क्योंकि इससे आईएस के आतंकवादियों को भागने का मौका मिल सकता है.
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सीरिया की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकीकरण और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए तथा इसे बरकरार रखा जाना चाहिए.''
अमेरिका के राष्ट्रपति ने सीरिया को दिए 5 करोड़ डॉलर, हिंसा से पीड़ितों की मदद के लिए उठाया कदम
उन्होंने आगाह किया कि तुर्की के अभियान के चलते आतंकवादी भाग सकते हैं और इस्लामिक स्टेट दोबारा पैर जमाने के लिए इस अवसर का लाभ उठा सकता है.
बीजिंग को आशंका है कि आईएस के उइगुर लड़ाकों के लौटने से उसके शिनजियांग प्रांत में अशांति हो सकती है जो व्यापक धरपकड़ के बाद पिछले कुछ वर्षों से शांत है. उइगुर तुर्की भाषा बोलने वाले मुसलमान हैं जिनकी जातीय जड़ें तुर्की से जुड़ी हैं.
पाकिस्तान में हुई हिंदू मेडिकल छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझी, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
वहीं, पाकिस्तान ने उत्तरी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन इस महीने के अंत में पाकिस्तान की यात्रा कर सकते हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एर्दोआन से बात की और तुर्की के प्रति पाकिस्तान का समर्थन तथा एकजुटता व्यक्त की.
तुर्की की सैन्य कार्रवाई के मुद्दे पर चीन का रुख भारत के रुख के अनुरूप है. भारत ने पिछले सप्ताह उत्तरी सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताते हुए इसे ‘‘एकतरफा'' करार दिया था.
दुनिया से खबरें और भी हैं...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की पर लगाए बैन, कहा- उसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर देंगे
कंटेस्टेंट से पूछा गया पीएम मोदी पर सवाल, जवाब में बोलीं - गायों से ज्यादा महिलाओं पर ध्यान दें...
FATF में अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, ‘डार्क ग्रे' सूची में डाला जा सकता है नाम
पाकिस्तान को 'ब्लैक लिस्ट' में डाला जाएगा या नहीं, FATF की बैठक में होगा फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं