विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2012

पाकिस्तान : मंदिर तोड़ने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

पाकिस्तान : मंदिर तोड़ने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार
कराची में इस्लाम विरोधी फिल्म को लेकर विरोध में इस गुट ने एक मंदिर को आग लगा दी और कुछ हिंदुओं के घर पर हमला किया।
कराची: पाकिस्तान में अपने आप में शायद एक पहले मामले में कुछ मुसलमानों पर कुफ्र के कड़े कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। कराची में इस्लाम विरोधी फिल्म को लेकर विरोध में इस गुट ने एक मंदिर को आग लगा दी और कुछ हिंदुओं के घर पर हमला किया।

अक्सर इस कानून का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों के खिलाफ किया जाता रहा है। पुलिस के इस कदम का मानवाधिकार आयोग की चेयरपर्सन जोहरा यूसुफ ने स्वागत किया है। नौ लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया गया है जिसमें मौलवी हबीबुर रहमान शामिल है।

आरोपियों ने गुलशन-ए-मायमार इलाके में श्रीकृष्ण मंदिर में आग लगा दी। फिल्म इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स के खिलाफ 21 सितंबर को जो विरोध प्रदर्शन हुए उसी दौरान मंदिर को जलाया गया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Karachi Temple Demolished, Blashphemy Act, कराची, मंदिर में तोड़-फोड़, ईशनिंदा कानून
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com