विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2011

पाकिस्तान को 10 करोड़ डॉलर की सहायता देगा ईरान

पाकिस्तान में बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित हुए लोगों की सहायता करने के लिए ईरान 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।
तेहरान: पाकिस्तान में बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रभावित हुए लोगों की सहायता करने के लिए ईरान 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान के आंतरिक मंत्री मुस्ताफा मोहम्मद नजर ने रविवार को तेहरान में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ बैठक के दौरान वित्तीय सहायता की घोषणा की। नजर ने गिलानी को बताया कि वह एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान का दौरा करेंगे और इस दौरान वह प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ के कारण 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 40 लाख लोग बेघर हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, बाढ़, ईरान, 10 करोड़ डॉलर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com