प्रतीकात्मक तस्वीर...
कराची:
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में पुलिस के साथ आज हुई मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए हैं।
एलिट पुलिस कमांडो ने मंगोपीर इलाके के उत्तरी बाईपास के करीब एक ठिकाने पर छापा मारा और उसी कार्रवाई के दौरान आतकंवादी मारे गए।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राव अनवर ने कहा, 'छापेमार दल को देखने के बाद आतकंवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें क्षेत्र के एसएचओ गुलाम हुसैन और कांस्टेबल अनवर खान घायल हो गए।' अनवर ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा, 'ऐसा मालूम होता है कि आतंकवादी मुहर्रम के अवसर पर आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहे थे।'

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, कराची, आतंकवादी, मुठभेड़, मुहर्रम, Pakistan, Karachi, Pakistan Terrorists, Encounter, Muharram