विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

अमेरिका में 2018 में करीब 10,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया : रिपोर्ट

आईसीई ने 2015 में 3,532 भारतीयों को हिरासत में लिया था. 2016 में 3,913, 2017 में 5,322 और 2018 में 9,811 भारतीयों को हिरासत में लिया गया.

अमेरिका में 2018 में करीब 10,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया : रिपोर्ट
अमेरिका में 2018 में करीब 10,000 भारतीयों को हिरासत में लिया गया : रिपोर्ट
वाशिंगटन:

अमेरिकी सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा या जन सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखे जाने वाले करीब 10 हजार भारतीयों की पहचान कर उन्हें 2018 में हिरासत में लिया था.
इस सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, इन 10 हजार लोगों में से 831 को अमेरिका से बाहर निकाल दिया गया.

‘आव्रजन प्रवर्तन : गिरफ्तारियां, हिरासत और बाहर भेजना, और चयनित जनसंख्या से जुड़े मुद्दे' शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को सरकारी जवाबदेही कार्यालय ने तैयार किया है. अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन या आईसीई द्वारा हिरासत में लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या 2015 से 2018 के बीच दोगुनी हो गई है.

आईसीई ने 2015 में 3,532 भारतीयों को हिरासत में लिया था. 2016 में 3,913, 2017 में 5,322 और 2018 में 9,811 भारतीयों को हिरासत में लिया गया.

रिपोर्ट के अनुसार, आईसीई ने 2018 में 831 भारतीयों को देश से बाहर भेजा। 2015 में 296, 2016 में 387 और 2017 में 474 भारतीयों को देश से बाहर किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indians Arrested In America, Ten Thousand Indians Arrested, US Citizenship Laws
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com