विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2017

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शनिवार को एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के पास गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए.

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल
प्रतीकात्मक फोटो
  • अमेरिका के लॉस एंजेलिस में गोलीबारी, 1 की मौत
  • इस घटना में तीन लोोग घायल भी हो गए हैं
  • पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार बरामद किए हैं
लॉस एंजेलिस: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शनिवार को एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल के पास गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार को रात एक बजे उस समय हुई, जब एक बर्थडे पार्टी बस के कुछ लोगों का दूसरी बस के लोगों से झगड़ा हो गया. एक समाचार एजेंसी ने सांता मोनिका पुलिस के सॉल रॉड्रिगेज के हवाले से बताया, "एक बस के कुछ लोगों का दूसरी बस के लोगों से झगड़ा हो गया. इस दौरान किसी ने किसी बात पर गोली चला दी."

VIDEO: पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में 7 लोग घायल
अधिकारियों ने बताया कि दूसरी बस के कुछ संदिग्धों ने पहली बस पर कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार बरामद किए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firing In America, Los Angeles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com