विज्ञापन

ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमले में गई जान

ईरान-इजरायल की लड़ाई में एक भारतीय नाविक की मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार ओमान की राजधानी मस्कट के पास खाड़ी में तैनात एक ऑयल टैंकर पर हमले में भारतीय नाविक की जान गई.

ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमले में गई जान
ओमान की खाड़ी में तैनात ऑयल टैंकर पर हुए हमले में भारतीय की मौत.
  • ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर MKD VYOM पर ड्रोन बोट हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हुई है.
  • ईरान ने जंग के पहले दिन होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की घोषणा की थी, जिससे कई जहाज फंसे हैं.
  • होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान द्वारा जहाजों को धमकाने और हमले करने की जानकारी मिली है.
मस्कट:

ईरान-इजरायल की जंग में एक भारतीय की मौत की खबर सामने आई है. ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हुए हमले में भारतीय नाविक की मौत हुई. ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने सल्तनत की राजधानी मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुए इस हमले की जानकारी दी. एजेंसी ने जहाज की पहचान MKD VYOM के रूप में की. एजेंसी ने बताया कि मृत चालक दल का सदस्य भारत का नागरिक था.

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को ओमान की खाड़ी में एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया. जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई. ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने भी इस हमले की पुष्टि की है.

जंग के पहले दिन ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को किया बंद

मालूम हो कि इस जंग की शुरुआत के पहले ही दिन ईरान ने होर्मुज स्ट्रैट को बंद करने का ऐलान किया था. जिसके बाद होर्मुज स्ट्रेट पर कई देशों की जहाजे फंसी हैं. इस ऐलान के बाद ईरान फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने, होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आने वाले जहाजों को लगातार धमका रहा है और माना जाता है कि उसने कई हमले भी किए. 

ये हमले मध्य पूर्व में जारी युद्ध के दौरान हुए हैं, जो इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा इस्लामी गणराज्य को निशाना बनाकर शुरू किए गए बड़े हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ है. 

रविवार को स्काईलाइट नामक तेल टैंकर पर हुआ था हमला

इससे पहले रविवार को ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर (MSC) के मुताबिक, स्काईलाइट नाम के इस तेल टैंकर पर पलाऊ का झंडा लगा था. इसे ओमान के मुसैंडम प्रायद्वीप से महज 5 समुद्री मील दूर निशाना बनाया गया. हमले के वक्त जहाज पर 20 लोग सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक थे. 

गल्फ के देशों में लाखों भारतीय फंसे हैं

ओमान की खाड़ी में हुए हमले में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. मालूम हो कि गल्फ के देशों में लाखों की संख्या में भारतीय अलग-अलग कामों में लगे हैं. इस समय जंग के हालात में इन सभी कुशलता को लेकर भारत में परिजन चिंतित है. ईरान में फंसे भारतीयों से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. 

यह भी पढ़ें - ओमान में ईरान का कोहराम, बीच समुद्र तेल टैंकर पर किया हमला, 15 भारतीय भी थे सवार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel Attack, Iran Israel War, Oman, Indian Killed, Indian Killed In Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com