विज्ञापन

बिग बॉस फेम मान्या सिंह ने बताया दुबई का हाल, कहा- 9 बजे सुनी थी धमाके की आवाज

मिस इंडिया 2020 की रनर-अप मान्या सिंह दुबई में फंस गई हैं, जहां क्षेत्रीय तनाव के कारण हालात बहुत खराब हो गए हैं. ईरान ने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में दुबई पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद कई विस्फोट हुए.

बिग बॉस फेम मान्या सिंह ने बताया दुबई का हाल, कहा- 9 बजे सुनी थी धमाके की आवाज
बिग बॉस फेम मान्या सिंह ने बताया दुबई का हाल
नई दिल्ली:

मिस इंडिया 2020 की रनर-अप मान्या सिंह दुबई में फंस गई हैं, जहां क्षेत्रीय तनाव के कारण हालात बहुत खराब हो गए हैं. ईरान ने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में दुबई पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसके बाद कई विस्फोट हुए. दुबई और अबू धाबी के एयरपोर्ट बंद हो गए, जिससे हजारों यात्री फंस गए. मान्या सिंह 26 फरवरी को एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता बनने गई थीं. उनका 28 फरवरी का रिटर्न फ्लाइट रद्द हो गया. वे अकेली रह गईं और होटल में ठहरी हुई हैं. 

ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में चार महीने गुजारकर आई एक्ट्रेस की आपबीती, बोलीं- 'दाल, सब्जी, चार रोटियां और चावल, 500 लोगों के साथ रहना'

65वीं मंजिल पर फंसी मान्या सिंह

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया कि रात बहुत मुश्किल थी. वे 65वीं मंजिल पर हैं और आसपास विस्फोटों की आवाजें सुन रही थीं. सुबह 9 बजे भी ब्लास्ट हुए, जो बहुत डरावना था. वे बोलीं, "कल रात मुश्किल थी क्योंकि विस्फोट सुनाई दे रहे थे और आज भी. मैं शहर में 65वीं मंजिल पर हूं. एयरलाइंस ने कुछ नहीं कहा, लेकिन होटल ने बताया कि इवैक्यूएशन चल रहा है. हमें चेकआउट करना है और ट्रांसपोर्ट वाहनों से जाना है. पता नहीं कहां ले जाएंगे. उम्मीद है सब ठीक होगा."

भारतीय दूतावास से संपर्क की कोशिश

एक होटल के पास मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए. सड़कें बंद हैं, बाहर बहुत कम लोग हैं. मान्या ने कहा कि वे डर रही हैं लेकिन पैनिक नहीं कर रही हैं. उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क की समस्या आई. अब यूएई सरकार और अथॉरिटीज ने इवैक्यूएशन शुरू कर दिया है. होटलों में मेहमानों को चेकआउट करने और सुरक्षित जगह ले जाने के निर्देश दिए गए हैं. कुछ फ्लाइट्स अपने-अपने देशों के लिए व्यवस्थित की जा रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Iran War, Israel Iran War LIVE, Manya Singh, Miss India Runner Up Manya Singh, Iran Israel War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com