विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2016

फ्रांस में गांजे से बनी दवा के परीक्षण के दौरान एक ब्रेन-डेड हुआ, पांच अस्पताल पहुंचे

Also Read in
फ्रांस में गांजे से बनी दवा के परीक्षण के दौरान एक ब्रेन-डेड हुआ, पांच अस्पताल पहुंचे
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
पेरिस: फ्रांस में नशीले पदार्थ गांजे से बनी एक दर्दनिवारक दवा के परीक्षण के दौरान एक 'गंभीर दुर्घटना' हुई है, जिसकी वजह से एक व्यक्ति 'ब्रेन-डेड' हो गया है, और पांच अन्य को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मैरिसोल टूरैन (Marisol Touraine) ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि ये छह लोग उत्तर-पश्चिमी फ्रांस स्थित रेनेस (Rennes) में 'एक यूरोपियन लैबोरेटरी द्वारा विकसित की गई मुंह से खाई जाने वाली एक दवा का परीक्षण' कर रहे थे।

मैरिसोल टूरैन ने कहा, "तभी यह गंभीर दुर्घटना हो गई..." उन्होंने यह भी बताया कि अध्ययन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, और उसके लिए काम कर रहे सभी वॉलन्टियरों को वापस बुला लिया गया है।

पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने जानकारी दी है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस में दवा का परीक्षण, गांजे से बनी दवा, मैरिसोल टूरैन, गांजा-आधारित दर्दनिवारक, ब्रेन-डेड, French Trial, Cannabis-based Painkiller, Cannabis, गांजा, Brain-dead, Marisol Touraine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com