विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2017

लास वेगास में हुई गोलीबारी की घटना पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- देश शोकग्रस्त है

ट्रंप ने पीड़ितों को बचाने के लिए उन तक शीघ्र सहायता पहुंचाने वालों का शुक्रिया भी अदा किया.

Also Read in
लास वेगास में हुई गोलीबारी की घटना पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- देश शोकग्रस्त है
लास वेगास में हुई थी फायरिंग
  • लास वेगास पहुंचे थे अमेरिका के राष्ट्रपति
  • घायलों से की है मुलाकात
  • कहा- पूरा अमेरिका इस घटना से दुखी
लास वेगास: लास वेगास में भीषण गोलीबारी के बाद व्याप्त दुखी माहौल में वहां पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश शोकग्रस्त है. साथ ही उन्होंने पीड़ितों को बचाने के लिए उन तक शीघ्र सहायता पहुंचाने वालों का शुक्रिया भी अदा किया.  ट्रंप लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान हुई भीषण गोलीबारी के पीड़ितों और उनकी मदद करने वालों से मिलने के लिए कल वहां गए थे. आधुनिक अमेरिकी इतिहास की इस सबसे भयावह घटना में कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हो गए. बंदूकधारी ने होटल एवं कसीनो की 32 वीं मंजिल पर खड़े हो कर, बाहर खुले में हो रहे एक संगीत समारोह में शिरकत करने आए लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लास वेगास में हुई गोलीबारी पर जताया शोक

ट्रंप और उनकी पत्नी ने पीड़ितों के परिजन को सांत्वना दी. ट्रंप ने कहा, 'रविवार को हुई इस भीषण गोलीबारी की घटना से अमेरिका दुखी है. अमेरिका वास्तव में शोकग्रस्त है.' राष्ट्रपति देर शाम व्हाइट हाउस लौटे. उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की.

ट्रंप ने चार्ल्सटन हर्टफील्ड का भी जिक्र किया जो गोलीबारी में मारे गए थे. हर्टफील्ड एक पुलिस अधिकारी थे लेकिन घटना के दौरान वह ड्यूटी पर नहीं थे. बहरहाल, ट्रंप यहां बंदूक नियंत्रण कानूनों पर बात करने से बचते दिखे. उन्होंने कहा, 'हम इस बारे में आज बात नहीं करेंगे.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Las Vegas Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com