विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2011

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जॉब्स के निधन पर जताया दुख

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्टीव जॉब्स के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि दुनिया ने एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्टीव जॉब्स के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि दुनिया ने एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है। ओबामा ने अपने शोक संदेश में कहा है स्टीव जॉब्स उन महान अमेरिकी खोजकर्ताओं में से थे जिनमें अलग सोचने का दमखम था जिनमें ये भरोसा था कि वो दुनिया को बदल सकते हैं और जिनमें अपने ख्वाब को सच कर दिखाने की काबिलियत थी। जॉब्स ने सूचना तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाकर इंटरनेट को हमारी जेब में डाल दिया। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि स्टीव जॉब्स का गहरा प्रभाव आने वाली कई पीढ़ियों तक महसूस किया जाएगा। हमारे जैसे कुछ किस्मत वाले लोग हैं जिन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला है। वहीं फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने जॉब्स को अपना गुरु और दोस्त बताते हुए कहा है कि आपकी कमी हमेशा खलेगी। आपने दिखाया कि किस तरह दुनिया को बदला जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बराक ओबामा, निधन, शोक, स्टीव जॉब्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com