विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2017

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्याभ्यास पर उत्तर कोरिया को लगी मिर्ची

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग-उन प्रशासन का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं.

Also Read in
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्याभ्यास पर उत्तर कोरिया को लगी मिर्ची
किम जोंग-उन
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया की सेना ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सोमवार से शुरू हुए वार्षिक सैन्याभ्यास का जवाब आक्रामक तरीके से देने की चेतावनी दी. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उत्तर कोरिया का कहना है कि यह सैन्याभ्यास अत्यंत खतरनाक कदम है. उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग-उन प्रशासन का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहे हैं. वे 'आक्रामक प्रतिक्रियाओं' से बच नहीं सकते. ध्यान रहे कि है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध बढ़ने के बीच सोमवार को दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने वार्षिक 'उल्ची-फ्रीडम गार्डियन' सैन्याभ्यास शुरू किया. 

यह भी पढे़ं : US की चेतावनी- उत्तर कोरिया के खिलाफ बल प्रयोग के लिए तैयार है अमेरिका

ऑस्ट्रेलिया ने कर ली है 'खुदकुशी': एक साझा अभ्यास को लेकर तिलमिलाऐ उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी कर ऑस्ट्रेलिया को आड़े हांथों लिया है. उत्तर कोरिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उपजे किसी तरह के संघर्ष की स्थिति में अमेरिका को सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त कर और अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास में शामिल होकर आस्ट्रेलिया ने 'खुदकुशी' कर ली है. 

वीडियो: उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को गोलियों से भुना

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने इसी महीने इससे पहले संकल्प लिया था कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर हमला किया तो आस्ट्रेलिया की सेना अमेरिकी सेना के साथ लड़ेगी. टर्नबुल ने पिछले सप्ताह कहा था कि रक्षा मामलों में आस्ट्रेलिया और अमेरिका साथ हैं.

इनपुट: IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, South Korea, Kim Jong Un
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com