विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2017

'वानाक्राइ' साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ : व्हाइट हाउस

टॉम बोसर्ट ने कहा कि अमेरिका का विश्वास है कि मई में हुए साइबर हमले 'वानाक्राइ' के पीछे उत्तर कोरिया था.

'वानाक्राइ' साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ : व्हाइट हाउस
फाइल फोटो
  • अमेरिका ने कहा, 'वानाक्राइ' साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ
  • व्हाइट हाउस के होमलैंड सुरक्षा सलाहकार टॉम बोसर्ट ने कही यह बात
  • उन्होंने कहा कि यह हमला दुनियाभर में हुआ था
वाशिंगटन: व्हाइट हाउस के होमलैंड सुरक्षा सलाहकार टॉम बोसर्ट ने कहा कि अमेरिका का विश्वास है कि मई में हुए साइबर हमले 'वानाक्राइ' के पीछे उत्तर कोरिया था. बॉसर्ट ने सोमवार को वॉल स्ट्रीट के जर्नल में लिखे लेख में कहा, "सावधानीपूर्ण की गई जांच के बाद अमेरिका आज सार्वजनिक रूप से कह सकता है कि मई में हुए साइबर हमले वानाक्राइ के पीछे उत्तर कोरिया का हाथ था."

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस की दीवार फांदने का प्रयास कर रहा था यह शख्स, अंदर ही बैठे थे राष्ट्रपति ट्रंप

सीएनएन ने बॉसर्ट के हवाले से बताया, "यह हमला दुनियाभर में हुआ था और इससे करोड़ों का नुकसान हुआ था, जिसके लिए उत्तर कोरिया सीधे तौर पर जिम्मेदार है." उन्होंने बताया, "अमेरिका के इस दावे के लिए उसके पास साक्ष्य भी है और ब्रिटेन एवं माइक्रोसॉफ्ट भी हमले के विश्लेषण के बाद समान निष्कर्षो पर पहुंचे हैं."

VIDEO: उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को गोलियों से भुना
सीएनएन ने जून में बताया था कि ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी को विश्वास था कि उत्तर कोरिया सरकार से संबंधित कोई समूह इस हमले के पीछे है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Vanakrai Cyber Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com