विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2017

मिसाइल परीक्षण करने पर उत्तर कोरिया को डोनाल्ड ट्रंप ने दी यह चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद चेतावनी दी कि उनके सामने सभी विकल्प खुले हैं.

Also Read in
मिसाइल परीक्षण करने पर उत्तर कोरिया को डोनाल्ड ट्रंप ने दी यह चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद चेतावनी दी कि उनके सामने सभी विकल्प खुले हैं. उत्तर कोरिया द्वारा मंगलवार सुबह जापान के ऊपर मिसाइल दागने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने की बात कही है. ट्रंप ने कहा, 'धमकी वाली और अस्थिरता वाली कार्रवाई क्षेत्र तथा विश्व के सभी देशों में उत्तर कोरिया को और अलग-थलग करती है. सभी विकल्प खुले हैं.'

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण, जापान ने बताया सुरक्षा के लिए खतरा

अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा कि विश्व को उत्तर कोरिया की ओर से नवीनतम संदेश जोर से और स्पष्ट रूप से मिल गया है. वहीं शिंजो आबे ने मिसाइल दागने की निंदा की और इसे देश की सुरक्षा के लिए एक अभूतपूर्व व गंभीर खतरा बताया. अमेरिकी राष्ट्रपति और आबे के बीच फोन पर हुई 40 मिनट की वार्ता के दौरान दोनों नेता हालात पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाने पर सहमत हुए.

यह भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैन्याभ्यास पर उत्तर कोरिया को लगी मिर्ची

आबे ने वार्ता के तुरंत बाद कहा कि ट्रंप ने कहा कि अमेरिका 100 फीसदी जापान के साथ है और उन्होंने जापान की रक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई. दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा दागी गई अन्य किसी भी मिसाइल की तुलना में यह मिसाइल संभवत: अधिक दूर तक गई. यह परीक्षण उत्तर कोरिया द्वारा अब तक का सबसे उकसावे वाला था. इसके कुछ सप्ताह पूर्व किम जोंग-उन ने अमेरिकी प्रशांत क्षेत्र के गुवाम को इसी तरह की मिसाइलों से निशाना बनाने की धमकी दी थी.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com