विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

जापान से तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागा है.

जापान से तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
नॉर्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी जो जापान के ऊपर से गुजरी
  • उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल
  • जापान के ऊपर से गुजरा यह मिसाइल
  • अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के बावजूद दागी मिसाइल
प्योंगयांग: नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागा है. उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग से यह मिसाइल छोड़ी है. उत्तर कोरिया द्वारा छोड़ी गई यह बैलिस्टिक मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी और प्रशांत महासागर में गिरी. नॉर्थ कोरिया और जापान की सरकार ने इस बात की पुष्टि कर दी है

यह भी पढ़ें: नए प्रतिबंधों से बौखलाया उत्तर कोरिया, कहा, हथियार कार्यक्रम को और बढ़ाएंगे

नॉर्थ कोरिया की सेना के मुताबिक, ये मिसाइल सुबह करीब 7 बजे छोड़ी गई और जापान के होक्का-ईडो द्वीप के ऊपर से गुजरी. मिसाइल छोड़े जाने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक बुलाई है. नॉर्थ कोरिया ने एक दिन पहले ही संयुक्त राष्ट्र में नॉर्थ कोरिया पर नई पाबंदियां लगाने के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए जापान को खत्म करने की धमकी दी थी. 

VIDEO: उत्तर कोरिया ने सेना प्रमुख को गोलियों से भूना 
पिछले महीने भी उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से एक मिसाइल छोड़ी थी, जिसे जापान ने अपने लिए अभूतपूर्व खतरा बताया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Ballistic Missile
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com