विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2012

नोबेल भाषण में सू की ने किया संघर्ष का ऐलान

ओस्लो:
म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने नोबेल पुरस्कार से संबंधित पारंपरिक संबोधन में अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

सैन्य शासन के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज बुलंद करने वाली सू ची ने राष्ट्रीय सुलह के लिए काम करने की बात की, हालांकि उन्होंने कहा कि म्यामांर में शेष राजनीतिक बंदियों को रिहा करना होगा।

उन्हें वर्ष 1991 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था। सूची ने कहा, ‘मेरी पार्टी, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी और मैं राष्ट्रीय सुलह की प्रक्रिया में भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।’ उन्होंने कहा कि म्यामांर में हुए हालिया बदलाव को लेकर वह आशावान हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nobel, Speech, Announced, Aung San Suchi, नोबेल, भाषण, संघर्ष, आंग सान सूची
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com