विज्ञापन

बाढ़ का पानी नहीं पूछता, किसका इलाका है, भारत-चीन-नेपाल को मिलकर काम करना होगा: रबी लामिछाने

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख रबी लामिछाने ने भारत और चीन से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने और संयुक्त अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की अपील की है.

बाढ़ का पानी नहीं पूछता, किसका इलाका है, भारत-चीन-नेपाल को मिलकर काम करना होगा: रबी लामिछाने
नेपाल बाढ़ के बाद भारत-चीन से रबी लामिछाने की बड़ी अपील
NDTV

नेपाल की सत्ताधारी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने भारत और चीन से अपील की है कि वे जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने के लिए काठमांडू के साथ मिलकर काम करें. काठमांडू में NDTV वर्ल्ड अन्वीक्षा समिट में बोलते हुए लामिछाने ने कहा कि इस त्रासदी ने दिखा दिया है कि तीनों देशों को मिलकर काम करने की जरूरत है. यह समिट नेपाल के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ से तबाही मचने के एक दिन बाद आयोजित हुआ.

'पानी नहीं पूछता इलाका किसका है'

RSP अध्यक्ष ने कहा कि उफनता हुआ पानी सीमाओं को नहीं पहचानता, उन्होंने कहा कि भारत, चीन और नेपाल तीन देश हैं लेकिन एक ही पर्वत प्रणाली का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा, 'बुधवार को जिस पानी ने लोगों की जान ली, उसने यह नहीं पूछा कि यह किसका इलाका है या वह किन लोगों की जान ले रहा है.'

यह चेतावनी देते हुए कि हिमालय हमारे संस्थानों की तुलना में तेजी से बदल रहा है, लामिछाने ने सामूहिक कार्रवाई का तत्काल आह्वान किया. उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं. जहां बर्फ थी, वहां झीलें बन रही हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि नेपाल, भारत और चीन मिलकर जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने और शुरुआती चेतावनी प्रणालियां बनाने के लिए काम करें.

'एडैप्टेशन प्लान बनाने का किया आह्वान'

यह देखते हुए कि जलवायु परिवर्तन पहले से ही एक सच्चाई है, उन्होंने एक एडैप्टेशन प्लान बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि चूंकि जलवायु पहले ही बदल चुकी है, इसलिए हमें एक एडैप्टेशन प्लान बनानी होगी. हो सकता है कि हम ग्लेशियरों को पिघलने से न रोक पाएं, लेकिन हम इससे हैरान होना बंद कर सकते हैं और घाटी में रहने वाले परिवारों को वे जरूरी 20 मिनट दे सकते हैं, जब वे यह तय कर सकें कि उन्हें वहां से निकलना है या नहीं.'

समिट में अपने संबोधन में, लामिछाने ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को फोन करने और बुधवार रात ही भारत से तत्काल राहत सामग्री भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया. बाढ़ से हुई तबाही का ब्योरा देते हुए लामिछाने ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने कई गांवों और पावर प्लांट्स को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा, 'घर बह गए हैं, पुल टूट गए हैं. परिवार अपने लापता रिश्तेदारों के बारे में खबर का इंतज़ार कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें: नेपाल में सत्तारूढ़ RSP प्रमुख रवि लामिछाने ने भारत-चीन से की यह अपील, पीएम मोदी का जताया आभार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood Alert, Nepal Flood Bihar, Nepal Flood And Landslide, Nepal Flood Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com