विज्ञापन
20 minutes ago
काठमांडू:

Nepal Election Results 2026 Live नेपाल चुनाव के लिए काउंटिंग (Vote Counting) जारी है और  राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्‍द्र शाह आगे चल रहे हैं.  Gen-Z के फेवरेट बालेंद्र शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को काफी पीछे छोड़ दिया है. कोसी, मदेश, बागमती, लुंबीनी लगभग सभी प्रांतों में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है. कमल ग्रामीण नगरपालिका के बसबारी स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) और गौरादहा ग्रामीण नगरपालिका के मोती स्कूल मतदान केंद्र (ए और बी) में डाले गए 1,400 मतों में से बालेंद्र शाह को 814 वोट मिले हैं. सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 384 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
नेपाल की प्रतिनिधि सभा के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुए. इसके बाद देर रात से ही काउंटिंग शुरू हो गई. चुनाव आयोग ने मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर सीधे 165 सीटों (एफपीटीपी) के परिणाम जारी करने का दावा किया है. उन्होंने इसके साथ ही ये भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियों को इकट्ठा करके मतगणना केंद्रों तक लाने में कम से कम एक दिन लग जाता है, इसलिए बाकी के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे. प्रमुख मीडिया हाउस 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने उम्मीद जताई कि इस बार मतदान का प्रतिशत 65 फीसदी से अधिक रहने की संभावना है. नेपाल में गुरुवार को प्रतिनिधि सभा के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे से 77 जिलों में 23 हजार केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला. यह पिछले साल सितंबर में जेन-जी विद्रोह के बाद पहला आम चुनाव है.

नेपाल चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें...

  • वोटर टर्नआउट लगभग 60 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
  • निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 18,903,689 पंजीकृत मतदाता हैं. 
  • अधिकतर उम्मीदवार 41 साल से ऊपर की उम्र के हैं, जबकि 1,925 उम्मीदवार 41 से 60 साल के और 425 वरिष्ठ नागरिक हैं.
  •  201 उम्मीदवार 30 साल या उससे कम उम्र के हैं.
  • कुल सीटों में से 165 सांसद 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' (एफपीटीपी) प्रणाली के तहत चुने जाएंगे, जबकि शेष 110 सीटें आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली से भरी जाएंगी.
  • 8-9 सितंबर 2025 को हुए जेन जी आंदोलन में 77 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली ने इस्तीफा दे दिया था. 
  • 2022 के चुनाव में 61.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। उससे पहले, 2017 में मतदान का प्रतिशत 68.67 प्रतिशत तक पहुंचा था, सबसे ज्यादा वोटिंग 2013 में हुई थी; उस दौरान 78.34 प्रतिशत मत पड़े थे.

Nepal Election Result 2026 Updates...

Nepal General Election results live: राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की फिफ्टी, दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंची नेपाली कांग्रेस

नेपाल चुनाव में राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी की फिफ्टी लग गई है, पार्टी ने 50 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, दूसरी पार्टियां दूर-दूर तक भी नजर नहीं आ रही हैं. नेपाली कांग्रेस हो या CPN-UML कोई भी दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाई है. 

  • राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी :-50 
  • CPN-UML :- 5
  • नेपाली कांग्रेस :- 5
  • नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी :- 3
  • अन्‍य :- 2

Nepal Election Result LIVE: बंपर जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 45 सीटों पर बढ़त

नेपाल में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. काठमांडू पोस्‍ट के मुताबिक, राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. शुरुआती रुझानों में अन्‍य पार्टियां अभी दहाई के अंत तक भी नहीं पहुंच पाई हैं. CPN-UML सिर्फ 5, नेपाली कांग्रेस 4 और नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है. 

Nepal Election LIVE Updates: नेपाल चुनाव- आरएसपी ने एक सीट जीती, 45 सीट पर बढ़त

नेपाल में छह महीने पहले हुए ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने एक सीट जीत ली और शुरुआती रुझानों के अनुसार वह 45 सीट पर आगे है. नेपाली कांग्रेस पांच, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(सीपीएन-यूएमएल) तीन सीट और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Nepal Election LIVE Updates: Gen-Z प्रोटेस्ट के लगभग छह महीने बाद नेपाल में आम चुनाव

देश में पिछले साल सितंबर में जेन-जी विरोध प्रदर्शन के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं, जिससे उस समय के प्रधानमंत्री के पी ओली के नेतृत्व वाली कोएलिशन सरकार गिर गई थी. नेपाल के लोगों में यह सोच बढ़ रही थी कि देश ट्रेडिशनल पार्टियों और उनके नेतृत्व की वजह से पीछे चल रहा है. यही कारण है कि नेपाल में जेन-जी का कड़ा विरोध शुरू हुआ था. Gen-Z प्रोटेस्ट के लगभग छह महीने बाद नेपाल में आम चुनाव हुए हैं. इस वजह से भी शुरुआती नतीजों में पुरानी ट्रेडिशनल राजनीतिक दलों का प्रदर्शन खराब दिख रहा है. वहीं राजनीतिक दल, आरएसपी, अच्छा प्रदर्शन कर रही है. आरएसपी का नेतृत्व पूर्व मीडिया पर्सनैलिटी रबी लामिछाने कर रहे हैं.

Nepal Election Result 2026 Live: बालेंद्र शाह ने ओली को पछाड़ा, जानें कितने मिले वोट

नेपाल में 5 मार्च को हुए संसदीय चुनाव के बाद अब वोटों की गिनती जारी है. नेपाली मीडिया के अनुसार, 43 सीटों पर शुरुआती गिनती में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह पूर्वी नेपाल के झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से आगे चल रहे हैं, जबकि देश के संसदीय चुनावों में आरएसपी ने शुरुआती बढ़त बना ली है. काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के पूर्व मेयर बालेन शाह, ओली के पारंपरिक राजनीतिक गढ़ में प्रधानमंत्री पद के दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में हैं. ऑनलाइन पोर्टल एकांतिपुर पर शुरुआती वोटों की गिनती के अनुसार, शाह को 1,478 वोट मिले हैं, जबकि ओली को 385 वोट मिले हैं.

Nepal Election Result LIVE: नेपाल के बागमती बढ़ी जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी

नेपाल के बागमती प्रांत में कुछ 33 सीटों में से 17 के रुझान सामने आ गए हैं. इनमें से 15 सीटों पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी बढ़त बनाए हुए है. CPN-UML एक सीट और नेपाली कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं. 

Nepal Election Result 2026 Live: बंपर जीत की ओर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी, 41 सीटों पर बनाई बढ़त

नेपाल में मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी  41 सीटों पर आगे चल रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी अन्‍य पार्टियों से काफी आगे निकलती नजर आ रही है. दूसरे स्‍थान पर नेपाली कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है. नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 2 और श्रम शक्ति पार्टी एक  सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Nepal Election Result 2026 Live: काशी प्रांत की 28 सीटों में से 6 पर राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी आगे

नेपाल में हुए चुनाव के लिए जारी काउंटिंग के बीच राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सभी प्रांतों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है. नेपाल के प्रमुख मीडिया हाउस 'द काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक, काशी प्रांत की 28 सीटों में से अभी तक 8 सीटों के रुझान सामने आए हैं. इनमें से 6 सीटों पर राष्‍ट्रीय स्‍तंत्र पार्टी आगे चल रही है. सिर्फ एक सीट पर CPN-UML बढ़त बनाए हुए है. एक सीट पर अन्‍य उम्‍मीदवार आगे चल रहा है.

Nepal Election LIVE Updates: सबसे आगे निकली राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी

नेपाल चुनाव के लिए हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में बालेंद्र शाह की राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी सबसे आगे चल रही है. राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 38 सीटों पर आगे चल रही है. दूसरी पार्टियां उनके बेहद पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं. नेपाली कांग्रेस 3 और नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. CPN-UML किसी  भी सीट पर आगे नहीं चल रही है.

Nepal Election Result LIVE: राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी 31 सीटों पर आगे, CPN-UML दूसरे स्‍थान पर

नेपाल में मतगणना जारी है और राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी  31 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसा लग रहा है कि राष्‍ट्रीय स्‍वतंत्र पार्टी इस बाद बहुमत हासिल कर सकती है. दूसरे स्‍थान पर सीपीएन- यूएमएल 4 सीटों पर आगे चल रही है. नेपाली कांग्रेस 1 सीट और नेपाली कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.

Nepal Election LIVE Updates: झापा सीट से ओली से आगे चल रहे बालेंद्र शाह

नेपाल में मतगणना के बीच झापा सीट पर बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है. 'द काठमांडू पोस्‍ट' की खबर के मुताबिक, झापा सीट से शुरुआती मतगणना के रुझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बालेन्‍द्र शाह आगे चल रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस सीट से दूसरे स्‍थान पर चल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि  Gen-Z के हीरो बालेंद्र शाह इस सीट से पूर्व प्रधानमंत्री को करारी शिकस्‍त देंगे.

Nepal Election Result LIVE: नेपाल में 165 सीट के लिए प्रत्यक्ष मतदान का रिजल्‍ट

नेपाल में पिछले साल हुए ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन के बाद पहले आम चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है. इस आम चुनाव में 1.89 करोड़ से अधिक नेपाली मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं. नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा की जिन 165 सीट के लिए प्रत्यक्ष मतदान होना है, उनके लिए 3,406 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनके अलावा 110 सीट पर अनुपातिक मतदान के जरिए चुनाव होना है जिनके लिए 3,135 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com