विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2013

नेल्सन मंडेला फिर अस्पताल में भर्ती, 'हालत गंभीर लेकिन स्थिर'

नेल्सन मंडेला फिर अस्पताल में भर्ती, 'हालत गंभीर लेकिन स्थिर'
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित 96-वर्षीय नेल्सन मंडेला को हालिया कुछ महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। मंडेला काफी समय से फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहानसबर्ग: रंगभेद विरोधी मुहिम के प्रणेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

राष्ट्रपति जैकब जूमा के कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा, पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के फेफड़ों में पिछले कुछ दिनों में फिर से संक्रमण हो गया है। उनकी हालत कल देर रात करीब डढ़े बजे बिगड़ गई और उन्हें प्रिटोरिया के अस्पताल ले जाया गया।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित 96-वर्षीय मंडेला को हालिया कुछ महीनों में कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ सालों से गिरता जा रहा है। राष्ट्रपति कार्यालय ने मीडिया और लोगों से मंडेला और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा, राष्ट्रपति जूमा सरकार और राष्ट्र की ओर से मंडेला के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की कामना करते हैं।

इससे पहले, मार्च में मंडेला को फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंडेला काफी समय से फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित हैं। वह रोबेन द्वीप पर जब राजनीतिक कैदी थे, तभी उन्हें यह समस्या हुई थी। मंडेला को कारावास में क्षय रोग हो गया था। मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं। वह 1994 से 1999 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उन्हें रंगभेद की नीति के खिलाफ और लोकतंत्र के लिए संघर्ष का नेतृत्व करने के कारण राष्ट्रपिता माना जाता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नेल्सन मंडेला, नेल्सन मंडेला अस्पताल में, दक्षिण अफ्रीका, Nelson Mandela
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com