इजरायल और हमास बीते पांच दिनों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. दोनों ही तरफ से एक के बाद एक रॉकेट दागे जा रहे हैं. अभी तक इस युद्ध में कई हजार लोगों की मौत हो चुकी है. NDTV की इस युद्ध का ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट कर रही है. हमारे संवाददाता बुधवार को गाजा पट्टी के बेहद पास ज़ेड्रॉट तक पहुंचे चुका है. लेकिन हमारी टीम के गाजा पट्टी के पास पहुंचते ही हमास की तरफ से एक बार फिर रॉकेट फायर होने लगे. NDTV की टीम ने इस हमले को अपने कैमरे में कैद भी किया. NDTV द्वारा बनाए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से हमास की तरफ से लगातार रॉकेट फायर किए जा रहे हैं.
हमले के खतरे के बीच खाली पड़ा है गाजा पट्टी के पास का शहर
NDTV के उमाशंकर सिंह ने ग्राउंड जीरो से बताया कि किस तरह से एक साथ कई रॉकेट दागे जा रहे हैं. उन्होंने दिखाया कि किस तरह से इजरायल ने हमास की तरफ से छोड़े गए रॉकेट को आसमान में ही नष्ट कर दिया है. गाजा पट्टी के इतने पास होने की वजह से यहां अब कोई स्थानीय लोग बाहर नहीं दिख रहे हैं. यहां जो भी निर्माण कार्य चल रहा था उसे भी फिलहाल रोक दिया गया है. साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि हमास के कई आतंकी भी आसपास छिपे हो सकते हैं. जो किसी भी समय बाहर निकलकर किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं. अभी भी गाजा पट्टी की तरफ से लगातार हमला किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#IsraelPalestineWar : इज़रायली शहर ज़ेड्रॉट में NDTV टीम की मौजूदगी में ग़ाज़ा से दागे गए रॉकेट@umashankarsingh @SharmaKadambini pic.twitter.com/s8xzUCDUHn
— NDTV India (@ndtvindia) October 11, 2023
मंगलवार को NDTV की टीम के होटल के पास हुआ था धमाका
बता दें कि इजराइल में हालात कितने भयावह हैं, इस बात का पता लगाने के लिए NDTV की टीम ग्राउंड पर है. NDTV की टीम (NDTV reporting in Israel) इजराइल के एस्केलॉन में जिस होटल में रुकी थी, वहां पर रॉकेट से हमला किया गया. हालांकि, इस हमले में NDTV के दोनों जर्नलिस्ट सुरक्षित हैं. हमले के दौरान उन्होंने बंकर में छिपकर अपनी जान बचाई. NDTV की टीम ने बताया कि उन्होंने रॉकेट हमले के बाद दहशत के वो 10 मिनट कैसे गुजारे.
फुटेज में NDTV की टीम ने बताया था कि एस्केलोन में होटल में एंट्री के दौरान रॉकेट हमला हुआ. यहां अच्छी-खासी तबाही मची है. रॉकेट गिरने के साथ ही आग लगी और धुआं-धुआं हो गया. सायरन बजते ही हमें बंकर में ले जाया गया. यहां और भी लोग हैं, जो डरे हुए हैं. फायर टेंडर आग बुझाने के काम में लग गए हैं. होटल की पार्किंग में खड़ी कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है. NDTV की टीम जिस व्हीकल का इस्तेमाल कर रही थी, वो भी डैमेज हो गया है." घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में परिसर में एक बड़ा गड्ढा, बालकनी में टूटी रेलिंग और लॉबी में मलबा दिखाई दे रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं