NDTV Anviksha Ideas Across Borders: काठमांडू में NDTV के 'अन्वीक्षा' कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने नेपाल में आई विशानकारी बाढ़, भारत-नेपाल संबंध, दोनों देशों में हुए जेन-जी आंदोलन के साथ-साथ और भी कई विषयों पर खुलकर चर्चा की. अपनी बातचीत की शुरुआत में राम माधव ने नेपाल में आई बाढ़ में हताहत हुए लोगों के लिए संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि कल मेरी फ्लाइट के बाद दूसरी फ्लाइट भारत से राहत बचाव सामग्री लेकर नेपाल पहुंची. आज दूसरा विमान भी राहत-बचाव सामग्री लेकर यहां पहुंचा है. भारत-नेपाल के संबंध में राम माधव ने कहा कि हमारा रिश्ता पीपुल टू पीपुल का है. NDTV के अन्वीक्षा कार्यक्रम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जब NDTV जैसे संस्थान नेपाल से ऐसे कार्यक्रम करेंगे तो हमारा पीपुल टू पीपुल रिश्ता और प्रगाढ़ होगा.
अपनी बातचीत में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कबीर का एक दोहा भी सुनाया. उन्होंने कहा- लोग कहते हैं भगवान आते नहीं, द्रौपदी जैसा कोई बुलाते नहीं, लोग कहते हैं भगवान खाते नहीं, लेकिन सबरी जैसा कोई खिलाते नहीं.
#NDTVWorldAnviksha | 'संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ'
— NDTV India (@ndtvindia) August 27, 2026
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव का बयान#NDTVAnviksha #IndiaNepalDialogue | @manogyaloiwal pic.twitter.com/8fYINy0b1j
नेपाल और भारत के जेन-जी आंदोलन पर क्या बोले राम माधव?
नेपाल और भारत के जेन-जी मूवमेंट पर राम माधव ने कहा दोनों जगहों की स्थितियां अलग-अलग थी. नेपाल के युवाओं ने यहां की समस्याओं पर आंदोलन किया. बाद में सरकार बदली. भारत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो आंदोलन हुआ, उसे जेन-जी आंदोलन कहा गया. जेन-जी, जेन अल्फा जैसे कई शब्द गढ़े गए. लेकिन भारत के यूथ को कोई एक ग्रुप रिप्रजेंट नहीं कर सकती. दिल्ली के आंदोलन को जेन-जी कहा गया, लेकिन वहां और भी कई लोग थे. मैं बीजेपी से हूं, बीजेपी युवा मोर्चा में भी रहा हूं, संघ और अभाविप में भी लाखों युवा है. युवाओं के अलग-अलग ग्रुप हैं, जिसे केवल जेन-जी कहा जाना ठीक नहीं है.
नेपाल से संबंध पर राम माधव ने कहा कि नेपाल से मेरा संबंध सालों का है. राजनीतिक कारणों से ही नहीं सामाजिक कारणों से भी मेरा नेपाल से संबंध रहा है. नेपाल में हर कोई भारत को एक अच्छा दोस्त मानता है. हम नेपाल की संप्रभुता का सम्मान करता है. \
#NDTVWorldAnviksha | 'संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ'
— NDTV India (@ndtvindia) August 27, 2026
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव का बयान#NDTVAnviksha #IndiaNepalDialogue | @manogyaloiwal pic.twitter.com/8fYINy0b1j
नेपाल में एंटी इंडिया इश्यू पर राम माधव बोले- किस परिवार में भाई-भाई में मनमुटाव नहीं होता?
नेपाल में एंटी इंटिया इश्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर राम माधव ने कहा कि कौन सा ऐसा परिवार ऐसा है, जिसमें भाई-भाई के बीच मनमुटाव नहीं होता. लेकिन इसे नेपाल में एंटी इंडिया इश्यू नहीं कह सकते. चंद्रशेखर, जॉज फर्नाडीस जैसे भारत के कई समाजवादी नेता तो काठमांडू में आकर बैठते थे.
नेपाल-चीन के संबंध पर राम माधव ने कहा कि नेपाल एक संप्रभु देश है. उसके पास किसी भी देश से जुड़ने का पूर्ण अधिकार है. भारत इसके लिए डिक्टेट नहीं कर सकता. भारत का विकास नेपाल को मदद करता है. चीन भी इस रीजन में एक महत्वपूर्ण देश है. भारत-चीन का संबंध भी बहुत व्यापक है. हमारा चीन के साथ व्यापार अमेरिका से भी बड़ा है.
नेपाल के हिंदू राष्ट्र से जुड़े सवाल पर क्या बोले राम माधव?
नेपाल के हिंदू राष्ट्र पर जुड़े सवाल के जवाब में राम माधव ने कहा कि नेपाल के लोगों को यह तय करना है कि उन्हें क्या चाहिए? स्टेबल लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था या कुछ और... यह उन्हें ही तय करने देना चाहिए. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अभी नेपाल में ज्यादा स्टेबल सरकार है. नेपाल-भारत व्यापारिक संपंध पर राम माधव ने कहा यह जी टू जी इश्यू है. मतलब गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट इश्यू.
भारतीय सेना में नेपाली गोरखा के मुद्दें पर राम माधव ने कहा कि ब्रिटिश शासन के समय से गोरखा के भारतीय सेना में शामिल होने का रिवाज रहा है. सरकार इस मामले में बात करती रही है. सरकार ही इस मामले में उचित फैसला लेगी.
RSS ने कभी नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए: राम माधव
पाकिस्तान के मुद्दे पर राम माधव ने कहा कि आरएसएस ने कभी नहीं कहा कि हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए. आरएसएस का हमेशा से कहना है कि पाकिस्तान से बात करते समय सुरक्षा मामलों को केंद्र में रखना होगा. आतंकवाद, हथियारों की तस्करी, ड्रग्स की तस्करी ये सभी सुरक्षा के मामले है. हम भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेलते, लेकिन दुबई, लंदन में खेलते हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के एटीट्यूट में कोई बदलाव नहीं आया है. ऑपरेशन सिंदूर में हमने मुदीरके, बहवालपुर में आतंकी ठिकानों को तबाह किया, लेकिन अब उन सभी ठिकानों को मरम्मत के बाद सही कर दिया गया है. इसे कौन कर रहा है? बिना सरकार के सहयोग के तो यह नहीं हुआ होगा.
जम्मू-कश्मीर से जुड़े सवाल पर राम माधव ने सुनाया महबूबा मुफ्ती की कहानी
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले सात सालों में काफी कुछ बदलाव आया है. पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन से हमने वहां सरकार भी बनाई. इस दौरान उन्होंने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी शेयर किया. राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी सरकार गठन के दौरान मुफ्ती मोहम्मद सईन ने मुझसे कहा था कि मैं जम्मू कश्मीर के लाखों लोगों की तकदीर आपके मोदी सरकार के हाथों में दे रही है. एनडीटीवी के मंच से राम माधव ने कहा कि आज मैं महबूबा मुफ्ती को कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की डेस्टिनी सुरक्षित है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी और बीजेपी के अगले लक्ष्य भी बोलो राम माधव
राम मंदिर चंदा चोरी पर राम माधव ने कहा कि इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट ने ही FIR दर्ज कराई. आरोपी पकड़े गए. अब मंदिर की व्यवस्था की सुधार के लिए मंदिर में सीईओ की नियुक्ति की जा रही है. बीजेपी के अगले लक्ष्य पर राम माधव ने कहा कि अभी भारत के 30 में से 22 राज्यों में बीजेपी की सरकार है. आने वाले दिनों बीजेपी की कोशिश इन 8 राज्यों में भी जीत हासिल करने की होगी.
यह भी पढे़ं - भारत और नेपाल के जेनजी आंदोलन में क्या फर्क? राम माधव और शशि थरूर का विश्लेषण देखिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं