नेपाल के काठमांडू में NDTV के अन्वीक्षा के कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है. ‘एनडीटीवी अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' नाम की नई वैश्विक बातचीत की सीरीज के पहली एडिशन में नेपाल और भारत के साथ उसके रिश्तों पर फोकस किया गया. साथ ही देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज और भविष्य पर भी नजर डाली गई. कार्यक्रम में बातचीत के दौरान नेपाल के विदेश ने शिसिर खनल ने भारत और नेपाल के रिश्तों पर बात की. उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच संबंधों की बात हमेशा 'रोटी-बेटी' और 'सीता-राम' के संदर्भ में की जाती है.
Watch LIVE | NDTV launches #NDTVAnviksha: Ideas Across Borders, with the first edition focusing on Nepal and its relationship with India, while also looking at the country's politics, economy, society and future.#NDTVWorldAnviksha #IdeasAcrossBorders #IndiaNepalDialogue…
— NDTV (@ndtv) August 27, 2026
इस कार्यक्रम में नेपाल की ओर से विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अलावा वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं पर्यटन संसदीय समिति की अध्यक्ष सुम्निमा उदास शामिल होंगी. नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. इसके अलावा नेपाल की सत्ताधारी पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष रबी लामिछाने, कांग्रेस नेता, लेखक और पूर्व डिप्लोमेट डॉ. शशि थरूर, लेखक, इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राम माधव, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे और बीजेपी के विदेश मामलों के प्रभारी डॉ. विजय चौथाईवाले भी शिरकत करने वाले हैं.
बता दें कि ‘अन्वीक्षा' नाम प्राचीन भारतीय परंपरा के शब्द ‘आन्वीक्षिकी' से लिया गया है. इसका मतलब है तर्क, सोच-विचार और जांच के जरिए किसी चीज को समझना. इस पहल का मकसद जानी-पहचानी बातों और कहानियों को एक बार फिर नए नजरिए से देखना है.
यह भी पढ़ें- 'मुश्किल समय में भारत साथ खड़ा है', NDTV अन्वीक्षा के मंच से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं