विज्ञापन

'मुश्किल समय में भारत साथ खड़ा है', NDTV अन्वीक्षा के मंच से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि

नेपाल में NDTV संवाद की नई श्रृंखला 'NDTV अन्वीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत  NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने नेपाल में बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि देकर की. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा...

'मुश्किल समय में भारत साथ खड़ा है', NDTV अन्वीक्षा के मंच से नेपाल बाढ़ पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि
नेपाल में 'NDTV अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स की शुरुआत

नेपाल में NDTV संवाद की नई श्रृंखला 'NDTV अन्वीक्षा: आइडियाज अक्रॉस बॉर्डर्स' की शुरुआत हो चुकी है. NDTV के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने नेपाल में बाढ़ पीड़ितों को श्रद्धांजलि देकर 'अन्वीक्षा' इंडिया-नेपाल डायलॉग की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में भारत नेपाल के साथ खड़ा है. राहुल कंवल ने कहा कि जब कोई मुश्किल में हो तो मदद के लिए आगे आना, जरूरत पड़ने पर मदद करना और सबसे कठिन परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देना स्वाभाविक है. आज नेपाल मुश्किल दौर से गुजर रहा है और भारत उसके साथ खड़ा है.

मुश्किल समय में भारत नेपाल के साथ खड़ा

राहुल कंवल ने कहा कि भारत और नेपाल लंबे समय से एक दूसरे के पड़ोसी, दोस्त और पार्टनर्स रहे हैं. दोस्ती का मतलब सिर्फ अच्छे समय में साथ होना नहीं बल्कि मुश्किल समय में साथ खड़े रहना है. नेपाल आज परेशानी में है, ऐसे में भारत उसके साथ खड़ा है. भारत और वहां के लोगों से जो भी हो सकेगा नेपाल के लिए वह जरूर करेंगे. उन्होंने कहा कि अन्वीक्षा के माध्यम से लाखों लोग देख रहे हैं कि यहां क्या हो रहा है.

'अन्वीक्षा' शुरू करने का मकसद एक दूसरे को समझना

राहुल कंवल ने कहा कि 'अन्वीक्षा' इस मकसद के साथ शुरू किया गया है कि एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझा जा सके. भारत और नेपाल एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं.जो हम सोचते हैं वह करते हैं. हम डेमोग्राफी शेयर करते हैं, हमारा विश्वास एक जैसा है. हम हमारी इकॉनोमी को भी अच्छी तरह समझते हैं. 

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए रखा एक मिनट का मौन

NDTV के अन्वीक्षा कार्यक्रम में मौजूद सभी मेहमानों ने एक मिनट का मौन रखकर नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान सभी लोग अपनी जगह पर खड़े हुए और एक मिनट का मौन धारण किया.

ये भी पढे़ं-नेपाल बाढ़ में लापता 400 विदेशियों में से 300 भारतीय, NDTV अन्वीक्षा के मंच पर नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV, India Nepal Relations, Rahul Kanwal, Nepal Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com