काबुल:
अमेरिका नीत गठबंधन ने कहा है कि पूर्वी अफगानिस्तान में हक्कानी आतंकवादी नेटवर्क का एक वरिष्ठ नेता हवाई हमले में मारा गया है। गठबंधन ने बुधवार को उस आतंकवादी नेता की पहचान दिलावर के तौर पर की। नाटो ने बताया कि वह खोस्त प्रांत के मूसा खेल जिले में कल मारा गया। नाटो ने बताया कि दिलावर खोस्त और पक्तिया प्रांतों के बीच सीमा पर अपनी गतिविधियों का संचालन करता था। अफगान और नाटो बलों ने इस साल हक्कानी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए 530 से अधिक अभियान चलाए हैं। हक्कानी नेटवर्क का तालिबान और अलकायदा दोनों से संबंध है। नाटो ने कहा कि इस साल अब तक 20 से अधिक हक्कानी नेता मारे गए हैं और 1400 से अधिक संदिग्ध हक्कानी विद्रोहियों को गिरफ्तार किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाटो, हक्कानी, नेटवर्क, NATO, Haqqani