विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2018

NASA तैयार कर रहा है शौचालय युक्त स्पेससूट, 6 दिनों तक करेगा काम

अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिक एक ऐसे स्पेससूट का विकास कर रहे हैं, जो शौचालय तंत्र से लैस है.

Also Read in
NASA तैयार कर रहा है शौचालय युक्त स्पेससूट, 6 दिनों तक करेगा काम
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाशिंगटन: अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के वैज्ञानिक एक ऐसे स्पेससूट का विकास कर रहे हैं, जो शौचालय तंत्र से लैस है. अंतरिक्ष यात्री आपात स्थितियों में छह दिन तक इस तरह का अपना स्पेससूट पहने रह सकते हैं. नासा के ओरियन अंतरिक्षयान में सवार होने वाले अंतरिक्षयात्री ‘ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम्स सूट्स’ (ओसीएसएसएस) पहनेंगे. 

यह भी पढ़ें - अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल टेलिस्कोप ने कैद की नेपच्यून की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरें

यह यान इंसानों को पृथ्वी की निचली कक्षा से ऊपर ले जाएगा. जहां ओरियन यान में शौचालय होगा, नासा आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सूट पर काम कर रही है. यह आपात स्थिति ओरियन यान में दबाव कम होने से जुड़ा है. नासा चाहता है कि अंतरिक्षयात्री छह दिन तक इन सूटों की मदद से आपात स्थिति में काम चला सके.

मौजूदा स्पेससूटों में डायपर लगे होते हैं लेकिन एक बार में अंतरिक्षयात्री उन्हें 10 घंटे से ज्यादा समय तक पहने नहीं रह सकते. स्पेससूट उतारने के बाद अंतरिक्षयात्री यान में मौजूद शौचालयों का इस्तेमाल करते हैं.

VIDEO: डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम को नासा का सम्मान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Space Suit, NASA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com