विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2011

ओहायो एटमी संयंत्र में मिला उच्च विकिरण स्तर

क्लीवलैंड: पूर्वोत्तर ओहायो में एक परमाणु रिएक्टर में उच्च विकिरण स्तर पाया गया जिसके बाद अमेरिकी परमाणु नियामक आयोग ने इसकी विशेष जांच की। आयोग ने कहा कि पेरी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मचारियों को 22 अप्रैल को विकिरण का स्तर बढ़ने के बाद वहां से हटा दिया गया और संयंत्र को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। आयोग के अनुसार, संयंत्र के अधिकारियों को नहीं लगता कि कर्मचारियों पर बढ़े हुए विकिरण का कोई प्रभाव पड़ा है। विकिरण का स्तर एनआरसी द्वारा तय मानक से अधिक था। एक बयान में आयोग ने कहा है संयंत्र सुरक्षित अवस्था में है और उसके कर्मचारियों पर या आम लोगों में से किसी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। विकिरण का स्तर उस समय बढ़ा जब कर्मचारी उस मॉनीटर को हटा रहे थे जो परमाणु प्रतिक्रियाओं की विभिन्न स्तरों पर और विभिन्न अवस्थाओं में निगरानी करता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओहायो, परमाणु विकिरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com