जापान के दुर्घटनाग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का संचालन करने वाली कंपनी के एक अन्य परमाणु संयंत्र में शनिवार को कुछ देर तक धुआं निकला।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो:
जापान के दुर्घटनाग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का संचालन करने वाली कंपनी के एक अन्य परमाणु संयंत्र में शनिवार को कुछ देर तक धुआं निकला। क्योदो संवाद समिति ने तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (टेपको) के हवाले से कहा कि तटीय निगाटा प्रांत में एक परमाणु संयंत्र से धुआं निकलने लगा, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। कंपनी ने कहा कि काशीवाजाकी करिवा परमाणु परिसर में शनिवार शाम जल शुद्धिकरण उपकरण की जांच के दौरान यह घटना घटी। यह कंपनी अपने फुकुशिमा डायची परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मिता का रिसाव रोकने में लगातार जुटी हुई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जापान, परमाणु संयंत्र, फुकुशिमा, विकिरण