स्कॉटलैंड के एक म्यूजिय ने अपने यहां लगी मिस्र की ममी की प्रदर्शनी को हटा दिया है, क्योंकि उनके पास जिस व्यक्ति की वह ममी थी, उस मृत व्यक्ति की सहमति नहीं है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार स्कॉटलैंड के ग्लासगो में मौजूद केल्विनग्रोव आर्ट गैलरी और म्यूजियम में आने वाले लोगों को ऐसा नोटिस मिला मिला. इस नोटिस में बताया गया था कि म्यूजियम के मैनेजमेंट ने सम्मान के तौर पर इस प्रदर्शनी से इंसानी अवशेष हटा दिए हैं.
यह ममी किसकी थी?
रिपोर्ट के अनुसार हटाई गई चीजों में एक ताबूत शामिल है जिसमें नेख्त (एक पुजारी) के अवशेष हैं. साथ ही मिस्र के लक्सर में किंग्स की घाटी से मिला एक ममी बना हुआ दायां हाथ, और एक ममी बना हुआ पुरुष का सिर और दायां पैर भी शामिल है. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, SNP के नेतृत्व वाली ग्लासगो सिटी काउंसिल द्वारा वित्तपोषित एक चैरिटेबल संस्था 'ग्लासगो लाइफ' ने कहा है कि वह केल्विनग्रोव और सेंट मुंगो संग्रहालय से और भी मानव अवशेष हटाने की योजना बना रही है.
केल्विनग्रोव आर्ट गैलरी और म्यूजियम 1901 में खुला था. यहां हर साल 13 लाख से ज्यादा लोग आते हैं. वहां की 'प्राचीन मिस्र' गैलरी में लंबे समय से मिस्र की ममी और अन्य अवशेष रखे गए हैं. ये ममी इस संग्रहालय के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक रही हैं. दरअसल प्राचीन मिस्र के लोग 'ममीफिकेशन' के जरिए अपने मृतकों को सुरक्षित रखते थे, क्योंकि उनका मानना था कि परलोक के लिए शरीर का सही-सलामत रहना जरूरी है. तब से लेकर आज तक, दुनिया भर के संग्रहालयों में ममी को प्रदर्शित किया जाता रहा है.
यह भी पढ़ें | एक ही गुफा में ठसाठस भरे मिले एक लाख से ज्यादा सांप, वैज्ञानिकों ने बताई इसकी हैरान करने वाली वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं