भारत में अमेरिका के राजदूत रह चुके टिमोथी रोमर ने कहा है कि 26/11 का मुंबई हमला भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध का रूप ले सकता था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:
भारत में अमेरिका के राजदूत रह चुके टिमोथी रोमर ने कहा है कि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा वर्ष 2008 में किया गया मुंबई हमला भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध का रूप ले सकता था। रोमर जुलाई 2009 से जून 2011 तक भारत में अमेरिका के 22वें राजदूत रहे। हालांकि, उन्होंने मुंबई हमलों से दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच परमाणु युद्ध छिड़ने की आशंका संबंधी अपने निष्कर्ष के बारे में और अधिक बातों का खुलासा नहीं किया। पूर्व अमेरिकी राजदूत ने परिचर्चा में कहा, दो साल पहले इन हमलों में 177 लोगों की मौत हो गई थी। छह अमेरिकी नागरिक मारे गए थे। इससे भारत एवं पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ सकती थी तथा यह परमाणु युद्ध जैसा रूप ले सकता था। रोमर अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकवादी हमलों पर गठित राष्ट्रीय आयोग के सदस्य हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई हमला, भारत-पाकिस्तान, परमाणु युद्ध