विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2017

अमेरिका में बसे मुहाजिर समूह ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का किया बहिष्कार

वाशिंगटन डीसी स्थित समूह ने कहा है कि मुहाजिरों, बलोचों और पाकिस्तान के अन्य मूल निवासियों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए 14 अगस्त काला दिन है.

अमेरिका में बसे मुहाजिर समूह ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का किया बहिष्कार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • 14 अगस्त को पाकिस्तान में मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस
  • मुहाजिर वह उर्दू भाषी लोग हैं जो विभाजन के समय पाक आ गए थे
  • अमेरिका में बसे मुहाजिर समूह 'वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस' ने किया आह्वान
वाशिंगटन: अमेरिका में बसे मुहाजिर समूह 'वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस' (डब्ल्यूएमसी) ने सभी उर्दू भाषी मुहाजिरों और बलोचों से 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस आयोजनों का बहिष्कार करने की अपील की है. डब्ल्यूएमसी ने यह अपील पाकिस्तान में मूल निवासियों तथा धार्मिक अल्पसंख्यकों के कथित नरसंहार के विरोध स्वरूप की है.

यह भी पढ़ें: आतंकवादी संगठनों की मदद कर रही है पाकिस्तान की खुफिया- मुहाजिर समूह

'14 अगस्त काला दिन है'
वाशिंगटन डीसी स्थित समूह ने कहा है कि मुहाजिरों, बलोचों और पाकिस्तान के अन्य मूल निवासियों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए 14 अगस्त काला दिन है. मुहाजिर वह उर्दू भाषी लोग हैं जो विभाजन के समय पाकिस्तान आ गए थे. 

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री की कुर्सी गंवाने के बाद पहली नवाज शरीफ ने दी ये सफाई

वीडियो देखें : जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान उच्चायोग से दुजाना का शव ले जाने को कहा



डब्ल्यूएमसी ने आरोप लगाया है, पाकिस्तान सेना और पैरामिलिट्री रेंजरों ने कराची तथा सिंध के अन्य शहरी केंद्रों में पिछले कुछ साल के दौरान बर्बर सैन्य अभियानों में 22,000 से अधिक बेकसूर मुहाजिरों को मार डाला है. समूह का दावा है कि मुहाजिरों के मौलिक अधिकारों, स्वतंत्रता एवं राजनीतिक संभावनाओं का दमन किया जा रहा है.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muhajir Group, Pakistan Independence Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com