विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश, सामने बैठा था पहाड़ी शेर...देखें VIDEO

फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाथरूम के अंदर पहाड़ी शेर दिख रहा है. ये शेर घरवाजे से होते हुए बाथरूम में पहुंचा और फिर टॉयलेट पॉट के पास बैठ गया.

Also Read in
बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश, सामने बैठा था पहाड़ी शेर...देखें VIDEO
बाथरूम में बैठा पहाड़ी शेर, देखें VIDEO
कैलिफोर्निया:

फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाथरूम के अंदर पहाड़ी शेर (Mountain Lion) दिख रहा है.. ये शेर घरवाजे से होते हुए बाथरूम में पहुंचा और फिर टॉयलेट पॉट के पास बैठ गया. शेर को भगाने के लिए वन विभाग अधिकारियों को बुलाया गया. काफी मशक्‍कत के बाद उसे घर से बाहर निकाला गया. हालांकि शेर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन घर के सदस्य इसे देखकर काफी घबरा गए. 

बाथरूम में बैठा पहाड़ी शेर, देखें VIDEO

मामला कैलिफोर्निया का है. यहां एक घर में चुपके से पहाड़ी शेर बाथरूम में जाकर बैठ गया. द गार्डियन के मुताबिक इस शेर को बाहर निकालने के लिए बाथरूम की खिड़की को तोड़ा गया. वीडियो में भी देखा जा सकता है कि किस तरह खिड़की को तोड़ा जाता है और फिर शेर खुद ही बाहर चला जाता है. 

इस वीडियो को फेसबुक पेज पर खबर लिखे जाने तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को देखने के बाद कई लोग इस बात की सराहना कर रहे हैं कि शेर को बिना नुकसान पहुंचाए उसे बाहर जंगल में भेज दिया गया. 

फेसबुक पोस्ट में बताया गया है कि पहाड़ी शेरों का बर्ताव आक्रमक नहीं होता. पहाड़ी शेर आम तौर पर बेहद शर्मीले होते हैं. इसलिए इंसानों को इनसे खतरा नहीं होता. 

दुनिया से खबरें और भी हैं...

15 साल की उम्र में रिश्ता पक्का और 18वें बर्थडे से पहले शादी, इस देश में लड़कियों की...

Israel Election Results: पीएम नेतन्याहू की पार्टी को नहीं मिला बहुमत, प्रतिद्वंद्वी पार्टी से मिलकर की सरकार बनाने की मांग

स्कूल से निकाला तो गुस्साई लड़की ले आई AK-47 गन, पूरे स्कूल में मौजूद 400 लोगों को गोलियों से भूनने की दी धमकी...

बीजिंग में खुलेगा दुनिया का सबसे बड़ा यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mountain Lion, Mountain Lion Video, Lion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com