विज्ञापन

'ईरान के साथ MOU फाइनल नहीं, अगर पंसद नहीं आया तो हम फिर करेंगे अटैक...,' G7 की बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप

ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबरों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अभी डील फाइनल नहीं हुई है.

'ईरान के साथ MOU फाइनल नहीं, अगर पंसद नहीं आया तो हम फिर करेंगे अटैक...,' G7 की बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप

मिडिल ईस्ट में कई महीनों से जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सहमति की बात सामने आई. दोनों देशों की ओर से संकेत दिए गए कि समझौते पर सहमति बन रही है. समझौते की सुगबुगाहट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया. फ्रांस में चल रहे जी7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान के साथ अभी MoU फाइनल नहीं है. ट्रंप ने ईरान पर फिर से हमले की भी धमकी डे डाली.

फिर से हमले की दी धमकी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल जी7 समिट में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंचे हैं. समिट के दौरान उन्होंने ईरान के साथ समझौते पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हमने ईरान में सब कुछ नष्ट कर दिया है. ईरान के साथ MOU अभी फाइनल नहीं है. ट्रंप यहां तक नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझे कुछ पसंद नहीं आया, तो हम फिर से हमला करेंगे.

'एक-दो दिन में खुल जाएगा होर्मुज'

ट्रंप ने कहा कि ईरान से डील पर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिटेल्स में बात होगी. मार्केट ईरान डील से बहुत खुश है. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अगले एक-दो दिनों में खुल जाएगा. तेल की कीमतें कम हो रही हैं. होर्मुज पहले से ही आंशिक रूप से खुला हुआ है, यह जल्द पूरी तरह खुल जाएगा. तेल की कम कीमतों का लोगों की खरीदने की क्षमता पर अच्छा असर पड़ेगा. तेल की कीमतें युद्ध से पहले के स्तर से भी नीचे जा सकती हैं.

'ट्रंप बोले थे- होर्मुज से जहाजों की आवाजाही शुरू'

इससे पहले सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही शुरू हो गई है. ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर आमने-सामने हस्ताक्षर करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा कि जहाज होर्मुज में दक्षिणी हाईवे से गुजर रहे हैं, यह जाहिर तौर पर ओमान के तट के पास वाले रास्ते की ओर इशारा था.

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते से आखिरकार यह पक्का हो जाएगा कि होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए फ्री रहेगा. एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप और वेंस, दोनों ने ईरान के मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेरी गलीबाफ के साथ कार्यढांचा समझौते पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर किए हैं.

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
Chief sub editor
NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Iran War 2026, Trump On Iran Attack, Iran US Deal, Iran Us Deal Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com