विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2015

ताइवान के एक वाटर पार्क में विस्फोट, 500 से ज्यादा लोग घायल

Also Read in
ताइवान के एक वाटर पार्क में विस्फोट, 500 से ज्यादा लोग घायल
ताइपेई: ताइवान की राजधानी ताइपेई के बाहर एक भीड़-भाड़ भरे वाटर पार्क में विस्फोट होने से 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 200 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एप्पल डेली न्यूज पेपर के फुटेज से पता चलता है कि लोग डांस कर रहे थे और उनपर किसी रंगबिरंगे पाउडर का छिड़काव किया जा रहा था, तभी विस्फोट हो गया और अचानक वहां भगदड़ मच गई।

अधिकारियों ने बताया कि आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि फोरमोसा फन कोस्ट वाटर पार्क में हो रहे एक कलर प्ले एशिया उत्सव में करीब एक हजार दर्शक मौजूद थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ताइवान, ताइपेई, विस्फोट, Injured, Taiwan, Water Park Party, Blast, Taiwan Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com