ब्रिटेन को तीन महीने के अंदर तीसरा प्रधानमंत्री मिल गया है. मंगलवार को भारतीय मूल के ऋषि सुनक (New UK Prime Minister Rishi Sunak) ने नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. 42 साल के ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस पहुंचकर किंग चार्ल्स से मुलाकात की. किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा. इसके बाद सुनक ने प्रधानमंत्री के तौर पर पहला भाषण दिया. इस भाषण में ऋषि सुनक पूर्व पीएम लिज ट्रस (Liz Truss) को खूब खरी खोटी सुना गए. लेकिन ट्रस की तारीफ भी की. उन्होंने कहा- 'देश इस वक्त मुश्किल में है. पूर्व PM लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुई हैं. अब हम इन्हें सुधारेंगे.'
ट्रस ने 49 दिन सरकार चलाने के बाद बीते दिनों इस्तीफा दे दिया था. सुनक ने कहा, "लिज़ ट्रस इस देश में विकास और सुधार करना चाहती थीं. यह गलत नहीं था. यह एक नेक उद्देश्य है और मैंने बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की प्रशंसा की. लेकिन कुछ गलतियां की गईं, जो बुरे इरादों से पैदा नहीं हुईं, लेकिन फिर भी गलतियां हुईं. जिन्हें अब सुधारना है."
-
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर मीडिया से बात करते हुए ऋषि सुनक ने कहा, 'गलतियों को अब सुधारने की शुरुआत होगी. मैं अपने देश को एकजुट करूंगा और नागरिकों का भरोसा जीतूंगा.' उन्होंने कहा कि भरोसा तो कमाया जाता है और मैं यह हासिल करूंगा. मैं उन चुनौतियां का सामना करूंगा, जो देश के सामने हैं.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दे दिए कि जनता मुश्किल फैसलों के लिए तैयार रहे. सुनक ने कहा कि अभी हमारा देश एक गहन आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. कोविड महामारी की दिक्कतें अभी भी जारी हैं. यूक्रेन में पुतिन के युद्ध ने दुनिया भर में ऊर्जा बाजारों और सप्लाई सीरीज को अस्थिर कर दिया है. ऋषि सुनक ने साफ किया कि हमें कुछ कठिन फैसले भी लेने होंगे.
ब्रिटेन के 210 सालों के इतिहास में ऋषि सुनक सबसे युवा पीएम हैं. कंजरवेटिव पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि मैं पीएम बनाए जाने से गौरव का अनुभव कर रहा हूं. सुनक ने यह भी स्वीकार किया है कि ब्रिटेन के लिए चुनौती पूर्ण दौर चल रहा है। सुनक ने कहा कि यूक्रेन युद्ध का अब समापन हो जाना चाहिए. अर्थव्यवस्था को लेकर सुनक ने कहा कि हम ब्रेग्जिट के बाद के हालातों को भुनाने के प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि हमने पार्टी के घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे.
ये भी पढ़ें:-
ऋषि सुनक के ब्रिटेन का PM बनने पर लिज ट्रस ने दी बधाई, कहा- आपको मेरा पूरा समर्थन
'विरासत में आर्थिक मंदी..." PM बनते ही ऋषि सुनक के सामने होंगी पाउंड को मजबूत करने समेत कई चुनौतियां
Watch: ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला भाषण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं