अमेरिका की मल्टीनेशनल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विसेज में शुक्रवार को दिक्कत आ गई. इससे इसके सर्वर डाउन हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा एंटीवायरस 'CrowdStrike' के अपडेट की वजह से हुआ. CrowdSrike एक साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करता है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Outage) का सर्वर डाउन होने से अमेरिका, भारत समेत दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों की वर्किंग पर असर पड़ा. इस बीच क्राउडस्ट्राइक अपने कस्टमर को एक नोट में मैन्युअल सॉल्यूशन बताया है.
दरअसल, क्राउडस्ट्राइक 'फाल्कन सेंसर' के अपडेट की वजह से ही माइक्रोसॉफ्ट में बड़े पैमाने पर सर्वर डाउन हुआ था. सिस्टम क्रैश होने ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) आ रही थी. अब क्राउडस्ट्राइक के CEO ने कहा है कि इश्यू को आइसोलेट कर दिया गया है. दिक्कत को खत्म करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
'क्राउड स्ट्राइक' से दुनिया भर की कंपनियों के कंप्यूटर में आई गड़बड़ी, समझिए ये है क्या?
क्राउडस्ट्राइक के CEO जॉर्ज कर्ट्ज़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "कंपनी उन कस्टमर के साथ काम कर रही है, जो विंडोज होस्ट्स के लिए सिंगल कंटेंट अपडेट में पाए गए डिफेक्ट से परेशान हैं. बग से मैक और लिनक्स-बेस्ड सिस्टम पर असर नहीं हुआ है."
सपोर्ट पोर्टल पर भेज रहे अपडेट
जॉर्ज कर्ट्ज़ ने कहा, "हम अपने कस्टमर्स को लेटेस्ट अपडेट के लिए सपोर्ट पोर्टल पर भेज रहे हैं. हमारी वेबसाइट पर हम इस इश्यू को लेकर लगातार अपडेट देते रहेंगे."
क्राउडस्ट्राइक रिप्रेजेंटेटिव के साथ कम्युनिकेट करें
क्राउडस्ट्राइक के CEO ने आगे कहा, "हम ऑर्गनाइजेशंस को यह सलाह देते हैं कि वे ऑफिशियल चैनलों के जरिए क्राउडस्ट्राइक रिप्रेजेंटेटिव के साथ कम्युनिकेट करें. हमारी टीम क्राउडस्ट्राइक कस्टमर की सिक्योरिटी और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है."
माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से दुनियाभर के एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, फ्लाइट्स कैंसिल; यात्री हुए परेशान
अपनी एडवाइजरी में इंडियन कम्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने क्राउडस्ट्राइक विंडोज 10 BSOD इश्यू को ठीक करने के लिए 4 स्टेप में मैन्युअल सॉल्यूशन भी बताया है:-
1. विंडोज़ को सेफ मोड या WRE में बूट करें
2. C:\Windows\System32\drivers\CrowdStrike पर जाएं
3. "C-00000291*.sys" से मेल खाने वाली फ़ाइल ढूंढें और हटाएं
4. सामान्य रूप से बूट करें.
उम्मीद है कि इस टेंपरेरी फिक्स के बाद क्राउडस्ट्राइक और माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही प्रॉपर फिक्स जारी करेंगे.
Microsoft Outage: दुनियाभर में कंप्यूटर- लैपटॉप की स्क्रीन क्यों पड़ी 'नीली', एक्सपर्ट से समझें
माइक्रोसॉफ्ट ने क्या कहा?
सर्वर डाउन को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "हमें समस्या की जानकारी है. हमने कई टीमों को इसे सुलझाने में लगाया है. हमने इसके कारण का पता लगा लिया है. इससे वहीं यूजर प्रभावित हुए हैं जो माइक्रोसॉफ्ट एज्योर का इस्तेमाल करते हैं."
माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के कौन-कौन हैं कस्टमर्स?
वॉलमार्ट, कोका-कोला, एचपी माइक्रोसॉफ्ट एज्योर के कस्टमर्स हैं. इसके अलावा एनर्जी कंपनी शेवरॉन, इंडस्ट्रियल कंपनी सीमेंस, हेल्थ कंपनी एडवेंट हेल्थ, चिल्ड्रेन मर्सी, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा, मीडिया कंपनी द वेदर चैनल, ब्रिटेन का वीडिया चैनल स्काई न्यूज इसके कस्टमर्स हैं.
Microsoft Outage: ये साइबर हमला नहीं, जानें क्या हुआ ठप और कहां नहीं पड़ा कोई असर, 10 बड़े अपडेट्स
सर्वर डाउन का किस देशों पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?
माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन का असर अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, कनाडा में ज्यादा पड़ा है.
सर्वर डाउन होने से आईं कौन सी समस्याएं
माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से लोगों को ट्रेडिंग करने में दिक्कत आई. नुवामा, 5पैसा और IIFL सिक्योरिटीज समेत कुछ ब्रोकरेज हाउस की सर्विसेज पर असर पड़ा. लोग न तो शेयर खरीद पाए और न ही उन्हें बेच पाए. एविएशन सेक्टर में भी इसका असर देखा गया. दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ से लिखकर पैसेंजर को बोर्डिंग पास दिए गए. ब्रिटेन में स्काई न्यूज का ऑपरेशन ठप हो गया. बैंकिंग सेक्टर के काम नहीं हो पाए. ट्रांजैक्शन फेल हो जा रहा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं