माइक्रोसॉफ्ट में हुई गड़बड़ी से पूरी दुनिया की अलग-अलग कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ा है. बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट में आई ये गड़बड़ी 'क्राउड स्ट्राइक' की वजह से हुआ है. इस गड़बड़ी की वजह से अमेरिका, भारत और आस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में मौजूद कंपनियों के सिस्टम पर असर पड़ा है. यह गड़बड़ी शुक्रवार को करीब 11 बजे शुरू हुई. भारत के दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम जैसे बड़े आईटी हब माने जाने वाले शहरों में मौजूद कंपनियों पर भी इस गड़बड़ी का असर दिखा है. आईटी क्षेत्र से जुड़े जानकार माइक्रोसॉफ्ट में आई इस गड़बड़ी 'क्राउड स्ट्राइक' को जिम्मेदार बता रहे हैं.

आखिर है क्या ये 'क्राउड स्ट्राइक'
क्राउड स्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी फर्म (कंपनी) है. क्राउड स्ट्राइक एक प्लेटफॉर्म है जो क्लाउड-डिलीवरी तकनीकों के एकीकृत सेट के माध्यम से उल्लंघनों को रोकने के लिए बनाया गया है. जो सभी प्रकार के साइबर हमलों को रोकता है. इसमें मेलवेयर और बहुत कुछ शामिल है. 'क्राउड स्ट्राइक' एडवांस साइबर सिक्योरिटी उपलब्ध कराती है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जो गड़बड़ी आई है वो कंपनी द्वारा अपडेट करने के बाद हुई है. इसे लेक कंपनी ने जो बयान जारी किया है उसमें कहा गया है कि कंपनी इस गड़बड़ी से वाकिफ है. हमारे इंजीनियर्स इसे फिक्स करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी

Photo Credit: Pexels
ऑस्ट्रेलिया ने भी दिया बड़ा अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक मिशेल मैकगिनीज के कार्यालय ने इस गड़बड़ी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे आज दोपहर बड़े पैमाने पर तकनीकी खराबी के बारे में पता चला, जिससे पूरे ऑस्ट्रेलिया में कई कंपनियां और सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. हमें अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह आउटेज प्रभावित कंपनियों द्वारा नियोजित तीसरे पक्ष के सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म के साथ एक तकनीकी समस्या से संबंधित है. हालांकि, उन्होंने इस दौरान 'क्राउड स्ट्राइक' का नाम एक बार भी नहीं लिया.

ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) क्या है?
ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (बीएसओडी), जिसे ब्लू स्क्रीन एरर, घातक एरर या स्टॉप एरर के रूप में भी जाना जाता है, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज और रिएक्टोस ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा प्रदर्शित एक महत्वपूर्ण एरर स्क्रीन है. यह स्क्रीन तब दिखाई देती है जब सिस्टम में कोई गंभीर समस्या आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं