विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

दमकल और बचाव अधिकारी मोहम्मद रिज़वान रामली ने बताया कि आज तड़के एक बांग्लादेशी का शव निकाला गया.

Also Read in
मलेशिया में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई
मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुईं दो निर्माणधीन इमारतें
  • भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुईं दो निर्माणधीन इमारतें
  • आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है
  • अभी भी एक व्यक्ति मलबे में फंसा है
कुआलालंपुर: उत्तरी मलेशिया में भूस्खलन की वजह से जमींदोज़ हुईं दो निर्माणधीन इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं. इसी के साथ आपदा में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है. दमकल और बचाव अधिकारी मोहम्मद रिज़वान रामली ने बताया कि आज तड़के एक बांग्लादेशी का शव निकाला गया. बचावकर्ता एक मलेशियाई नागरिक का शव निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जो मलबे में बहुत अंदर फंसा हुआ है.

मलेशिया ने अपने नागरिकों के उत्तर कोरिया जाने पर लगाई पाबंदी

उत्तरी पेनांग राज्य में शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में 49 मंजिला दो निर्माणधीन इमारतें ध्वस्त हो गई थीं. भूस्खलन में 14 मजदूर दब गए थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया. अन्य पीड़ित चीन, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, म्यांमा और बांग्लादेश के हैं.

मलेशिया : धार्मिक स्कूल में आग लगने से 25 लोगों की मौत, मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaysia, Landslide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com