विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2011

मलेशिया में चुंबन लेने के आरोप में दो लड़कियां गिरफ्तार

सबा राज्य के तवाउ में इस्लामिक अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे का चुंबन करने वाली दो मुस्लिम लड़कियों गिरफ्तार किया है।
कुआलालंपुर: सबा राज्य के तवाउ शहर में मलेशियन इस्लामिक अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे का आलिंगन और चुंबन करने वाली दो मुस्लिम लड़कियों गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक उनकी उम्र 16 और 17 वर्ष है। उन्हें तवाउ नगर निगम और सबा इस्लामिक रिलीजियस अफेर्यस डिपार्टमेंट के एक संयुक्त अभियान के दौरान मंगलवार को हिरासत में लिया गया। विभाग के अधिकारी अब्दुल इमाम बासिरन ने बताया कि दोनों लड़कियों को इस्लामी शरियत आपराधिक अपराध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोषी पाए जाने की स्थिति में उन पर अधिकतम 15,000 रुपये का जुर्माना, छह माह कैद या दोनों की सजा हो सकती है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चुंबन, मलेशिया, सजा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com