Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पेंटागन ने कहा है कि वह भारत को एशिया प्रशांत क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानता है और वह नई दिल्ली के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने बताया, भारत के प्रति सम्मान के साथ पेनेटा उसे एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानता है। हाल ही में उन्होंने भारत की यात्रा की है और अपने भारतीय समकक्षों के साथ उन्होंने महत्वपूर्ण चर्चाएं की हैं। लिटिल ने कहा, भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हम भारतीय सरकार के साथ संबंध मजबूत करने पर ध्यान लगा रहे हैं।
इसमें रक्षा उपसचिव एश्टन कार्टर के द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को सही धारा में लाने के प्रयास भी शामिल है। भारत इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और हम इसके साथ एक ज्यादा मजबूत रक्षा संबंध बनाने की ओर प्रयासरत हैं। इस साल की शुरुआत में अपनी भारत यात्रा के दौरान पेनेटा ने कार्टर को भारत व अमेरिका के बीच रक्षा व्यापार में आने वाली नौकरशाही की बाधाओं को कम करने के लिए भारतीयों के साथ काम करने के लिए कहा था।
पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा, कार्टर इस मसले पर बहुत सक्रिय रहे हैं। मुझे इस बारे में पूरी रिपोर्ट तो नहीं मालूम, लेकिन यह मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि वे इस पर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pentagon, US On India, Pentagon On India, पेंटागन, भारत पर अमेरिका, भारत पर पेंटागन, Leon Panetta, लियोन पेनेटा