विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2011

दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल पर आवागमन शुरू

आठ मार्गों वाले किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल की लम्बाई 36.48 किलोमीटर है।
बीजिंग: चीन में बने दुनिया के सबसे लम्बे समुद्री पुल पर गुरुवार को यातायात शुरू हो गया। आठ मार्गों वाले किंगडाओ जियाओझोउ बे पुल की लम्बाई 36.48 किलोमीटर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुरुवार सुबह शांगडांग प्रांत के किंगडाओ शहर स्थित जियाओझोउ खाड़ी पर स्थित इस पुल का उद्घाटन समारोह हुआ। यह पुल शहरी जिले को हुआंगडाओ जिले से जोड़ता है, 14.8 अरब युआन (2.3 अरब डॉलर) की लागत से इसका निर्माण हुआ है। पुल का निर्माण मई 2007 में शुरू हुआ था। शहर की यातायात प्रबंधन समिति के उपनिदेशक हान शॉक्जिन का कहना है कि इस पुल के बनने से दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी घटकर 30 किलोमीटर रह गई है। अब इस दूरी को 40 की बजाए 20 मिनट में तय किया जा सकेगा। इससे पहले पूर्वी चीन के झियांग प्रांत में झियांगजिंग व निंग्बो शहरों को जोड़ने वाले 36 किलोमीटर लम्बे हांगझोउ बे पुल को दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री पुल माना जाता था।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंबा, पुल, दुनिया, चीन, Longest, Bridge, World, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com