विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2017

मस्जिद आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए लंदन निवासियों ने निकाला जुलूस

जुलूस में करीब 100 लोग शामिल हुए, जिनमें से कुछ के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, "सभी प्रकार के आतंक के खिलाफ एकजुट हैं..."

Also Read in
मस्जिद आतंकवादी हमले के पीड़ितों के लिए लंदन निवासियों ने निकाला जुलूस
लंदन के फिन्सबरी पार्क इलाके में मस्जिद के बाहर नमाज़ियों पर कार चढ़ा दी गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी...
लंदन: लंदन निवासी मंगलवार को फूल और एकजुटता का संदेश लिए उत्तरी लंदन में फिन्सबरी पार्क स्थित मस्जिद के बाहर एकत्रित हुए. एक दिन पहले यहां एक व्यक्ति ने नमाज़ियों के बीच वैन घुसा दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, और 11 अन्य घायल हुए थे.

लंदन में पिछले चार महीनों में यह चौथी आतंकी घटना है. इस्लामिक चरमपंथियों के हाल में किए हमलों के बाद से मुस्लिमों के खिलाफ बदले की भावना के साथ किए जाने वाले हमलों का खतरा बढ़ गया है.

यहां निकाले गए जुलूस में करीब 100 लोग शामिल हुए, जिनमें से कुछ के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था, "सभी प्रकार के आतंक के खिलाफ एकजुट हैं..."

'मुस्लिम वेल्फेयर हाउस' में नमाज के बाद सोमवार शाम को मेयर सादिक खान ने कहा, "एक बात जो इन सभी आतंकवादियों में एक-सी है, वह है विकृत विचारधारा, जो बंटवारे को बढ़ावा देती है और हमारे समुदाय को विभाजित करना चाहती है..."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London Terror Attack, Terror Attack In Mosque, Peace March, Finsbury Park, Islamic Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com