बैंकॉक से लंदन जा रही EVA एयर फ्लाइट (BR67) को शुक्रवार को मजबूरन हीथ्रो हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी क्योंकि एक यात्रि ने फ्लाइट के बाथरूम में खुद को जान से मारने की कोशिश की थी. इस घटना की जानकारी द मेट्रो द्वारा दी गई है. विमान के उतरने के दौरान कैबिन क्रू को पता चला कि अभी भी कोई यात्री वॉशरूम में है. न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक जब उन्होंने चेक किया तो उन्हें यात्री ऐसी स्थिति में मिला कि उन्हें लगा कि उसने सुसाइड करने की कोशिश की है.
हालांकि, अभी तक यात्री की पहचान या फिर उसके सुसाइड करने की कोशिश के पीछे का कारण नहीं पता चल पाया है. प्लेन में मौजूद डॉक्टर और क्रू ने यात्री की जान बचाने के लिए उसे प्राथमिक उपचार प्रदान किया. लोकल समय के मुताबिक प्लेन शाम को 7.30 बजे लैंड हुआ था, जहां पहले से ही चिकित्सा कर्मी यात्री को अस्पताल ले जाने के लिए मौजूद थे.
अभी तक यात्री की स्थिति पर जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है. EVA Air ने घटना की पुष्टि की है लेकिन इस बारे में कोई भी अन्य जानकारी साझा नहीं की है.
जनवरी में भी एक फ्लाइट को करनी पड़ी थी इमरजेंसी लैंडिंग
इस साल की शुरुआत में, एक और घटना के कारण एक फ्लाइट का मार्ग बदलना पड़ा था. जनवरी में, ब्रिटेन से स्पेन जा रही रयानएयर की उड़ान को यात्रियों के बीच झगड़े के कारण अप्रत्याशित रूप से पुर्तगाल में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा था.
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, संभवतः नशे में धुत्त पुरुषों का एक समूह विमान में महिला यात्रियों को परेशान कर रहा था. स्थिति तब बिगड़ गई जब एक फ्लाइट अटेंडेंट ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन कथित तौर पर अनियंत्रित यात्रियों ने उसे बेहोश कर दिया. इससे कैप्टन को चेतावनी जारी करनी पड़ी और विमान का मार्ग बदलना पड़ा. यात्री ने कहा कि समूह ने कैप्टन की चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया और विवाद 20 मिनट तक जारी रहा. इस सबके बाद अगले 20 मिनट में फ्लाइट पुर्तगाल में लैंड हुई.
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं