विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2013

बेटे से मिलने रूस जाएंगे एडवर्ड स्नोडेन के पिता

बेटे से मिलने रूस जाएंगे एडवर्ड स्नोडेन के पिता
अमेरिका की गोपनीय सूचनाओं को सार्वजनिक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के पिता लॉन स्नोडन ने अपने बेटे से मिलने रूस जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का बंदोबस्त कर लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका की गोपनीय सूचनाओं को सार्वजनिक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन के पिता लॉन स्नोडन ने अपने बेटे से मिलने रूस जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों का बंदोबस्त कर लिया है। लॉन स्नोडेन और उनके वकील ब्रुस फेइन ने यह जानकारी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह रहस्योद्घाटन शनिवार को एबीसी नेटवर्क के कार्यक्रम 'दिस वीक' में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने किया। उन्होंने रूस में पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के ठेकेदार स्नोडेन के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने रूस यात्रा के बारे में भी कोई जानकारी देने से इनकार दिया, लेकिन फेइन ने कहा कि यह यात्रा 'बहुत शीघ्र होगी।

रूस में एडवर्ड स्नोडेन के वकील एनातोली कुचेरेना ने पिछले सप्ताह कहा था कि रूस दौरे के लिए उन्होंने लॉन स्नोडेन को आवश्यक आमंत्रण भेजा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में ही यात्रा होगी।

उल्लेखनीय है कि स्नोडेन मॉस्को के शेरेमेतयेव हवाई अड्डे पर छह हफ्ते तक पड़े रहे। वाशिंगटन ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया था। प्रिज्म नामक जासूसी कार्यक्रम के बारे में रहस्योद्घाटन करने के आरोप में अमेरिका में स्नोडेन जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

रूस ने 1 अगस्त को स्नोडेन को एक वर्ष का अस्थाई वीजा देने की घोषणा की, इसके बाद वह हवाई अड्डे से बाहर निकल सके।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एडवर्ड स्नोडेन, लॉन स्नोडेन, रूस में स्नोडेन, Lon Snowden, Edward Snowden
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com