विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2011

फेसबुक से दंगे को हवा देने वालों की अर्जी खारिज

अगस्त में ब्रिटेन के दंगों को हवा देने के लिए फेसबुक का प्रयोग करने वाले दो लड़कों की अपील को खारिज कर दिया गया है।
लंदन: अगस्त में ब्रिटेन के दंगों को हवा देने के लिए फेसबुक का प्रयोग करने वाले दो लड़कों की अपील को खारिज कर दिया गया है। 20 वर्षीय जोर्डन ब्लैकशॉ और 22 वर्षीय पैरी सटक्लिफ को अपने-अपने शहरों में दंगे को फेसबुक पेज के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए हिरासत में लिया गया था। हालांकि दंगों के दौरान चोरी की बात कबूल करने वाले तीन लोगों की सजा को अदालत ने आधा कर दिया। ब्लैकशॉ और सटक्लिफ के मामले में न्यायाधीश ने कहा कि दोनों का अपराध चौंकाने वाला है और माफी के योग्य नहीं है। उनका कहना था कि इस मामले में कठिन फैसला लिया जाना चाहिए, जो सजा और सीख दोनों का काम कर सके।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लंदन दंगा, फेसबुक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com