अमेरिका में कैपिटॉल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को ‘‘लॉकडाउन'' (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया. कैपिटल के भीतर यह घोषणा की गई कि ‘‘बाहरी सुरक्षा खतरे'' के कारण कोई व्यक्ति कैपिटॉल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता. जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटॉल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटॉल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की. पुलिस के साथ झड़प में अब तक चार लोगों की मौत होने की खबर है.
ट्रंप समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प। गुत्थम-गुत्था और स्प्रे-वार https://t.co/Ab1cthPMaX pic.twitter.com/eS2yNrQENz
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 6, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैपिटॉल के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों ने कैपिटॉल की सीढ़ियों के नीचे लगे अवरोधक तोड़ दिए. कैपिटल पुलिस ने बताया कि इलाके में एक संदिग्ध पैकेट भी मिला है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वह चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं. ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा , ‘‘जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए. '' ट्रंप ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है.
कांग्रेस के ज्वाइंट सेशन में एलेक्टोरल वोट्स की गिनती शुरू हो रही है जिसकी अध्यक्षता उप राष्ट्रपति माइक पेंस (Mike Pence) कर रहे हैं.उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने संविधान का हवाला देते हुए वोट काउंटिंग में दखल देने से मना किया है राष्ट्रपति ने अपने उप राष्ट्रपति पर इसके लिए बहुत दबाव बनाया था.
वोटोें की गिनती के बाद जो जीतेगा उसके नाम की अधिकारिक घोषणा कि जाएगी चुनाव नतीजों में बाइडन का जीतना सुनिश्चित हो चुका है.लेकिन क्यूंकि लगभग एक दर्जन सांसदों ने कहा है कि वह विरोध करेंगे इसलिए वह लोग लिखित में अपना विरोध देंगे.दो घंटे उनके विरोध पर चर्चा की जाएगी. बताते चले कि बाइडन चुनाव जीत चुके हैं लेकिन ट्रंप लगातार अड़ंगा लगाने की कोशिश में हैं. उन्होेंने ‘लिबरल' डेमोक्रेट्स सांसदों से भी चुनाव नतीजा पलटने में साथ देने की अपील कर रहे हैं जबकि कई वरिष्ठ रिपब्लिकन सीनेटर भी ट्रंप की कोशिशों को ग़लत और हठधर्मिता बता चुके हैं.
गौरतलब है कि ट्रम्प व्हाइट हाउस न छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं. 20 जनवरी को बाइडन की शपथ होगी और ट्रम्प को व्हाइट हाउस छोड़ना होगा नहीं तो फिर नए राष्ट्रपति बायडन को आदेश देना पड़ेगा और ट्रम्प से व्हाइट हाउस ख़ाली कराने की नौबत आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं