विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2018

इंडोनेशिया: जकार्ता से उड़ा विमान 13 मिनट में अचानक लापता होने के बाद क्रैश, 189 यात्री थे सवार

इंडोनेशिया के जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही एक यात्री विमान गायब हो गया. फिर विमान के क्रैश होने की खबर सामने आई है.

इंडोनेशिया: जकार्ता से उड़ा विमान 13 मिनट में अचानक लापता होने के बाद क्रैश, 189 यात्री थे सवार
फाइल फोटो.
  • इंडोनेशिया के जकार्ता से उड़ा विमान हुआ क्रैश
  • क्रैश होने के बाद समुद्र में गिर गया जहाज
  • राहत एवं बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली: इंडोनेशिया के लायन एयरलाइंस का प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा.  यह हादसा राजधानी जकार्ता से सुबह उड़ान भरने के दौरान हुआ. एक अफसर ने कहा-विमान क्रैश होने की खबर के बाद खोजबीन और बचाव कार्य शुरू हुआ है. विमान के क्रैश होने की पुष्टि हो गई है. एयरलाइंस के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने कहा-यह अभी पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग प्लेन में थे.  इस विमान में कुल 189 यात्री सवार बताए जाते हैं. इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने हादसे का शिकार हुए विमान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं, जिनमें बुरी तरह टूट चुका एक स्मार्टफोन, किताबें, बैग, विमान के कुछ हिस्से दिख रहे हैं. दुर्घटना की जगह तक पहुंचे खोजी एवं बचाव पोतों ने यह सामान इकट्ठा किए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 181 यात्री सवार थे जिनमें तीन बच्चे भी थे. इसके अलावा, चालक दल के सात सदस्य भी विमान में सवार थे. इंडोनेशियाई टीवी चैनल विमान से ईंधन के निकल कर समुद्र में फैलने और विमान के मलबे की तस्वीरें दिखा रहे हैं. 

 इंडोनेशिया के जकार्ता से  737 मैक्स 8 मॉडल का बोइंग विमान ने आइसलैंड सुमात्रा के पंगकल पिनंग नामक शहर के लिए उड़ान भरी थी. विमान से आखिरी बार 6-33 पर संपर्क हुआ था.उस वक्त जकार्ता हवाई अड्डे से विमान को उड़ान भरे हुए महज 13 मिनट ही हुए थे.  इस घटना पर एयरलाइंस के चीफ एक्जीक्यूटिव एडवर्ड सिरेत ने कहा कि हम अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं, हम विमान हादसे पर अधिक से अधिक जानकारी और आंकड़े जुटाने की कोशिश कर रहे हैं.

वीडियो-इंडिया 7 बजे : मुंबई में लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ विमान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lion Air Flight, Air Flight From Jakarta Has Crashed, Plane Crashed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com