अमेरिका ने भूरा भरोसा व्यक्त किया है कि नाटो और यूरोपीय गठबंधन लीबिया में अपना लक्ष्य हासिल करेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन:
लीबिया में युद्ध के दौरान नाटो सेना को हो रही हथियारों की कमी संबंधी खबरों के बीच अमेरिका ने भूरा भरोसा व्यक्त किया है कि यह संगठन और यूरोपीय गठबंधन लीबिया में अपना लक्ष्य हासिल करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे क्रारनेय ने सोमवार को बताया हमें उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् प्रस्ताव 1973 के तहत नाटो में वह क्षमता है कि वह इस अभियान का नेतृत्व और नियंत्रण कर सकता है। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन की अब लीबिया में सहयोगात्मक बदलाव की भूमिका में किसी बदलाव की योजना नहीं है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति (अमेरिका) ने यह भरोसा दिया है कि हमारी भूमिका वहां पर समर्थन और सहयोग की हो सकती है। यह एक महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन यह नेतृत्व की भूमिका नहीं है।