विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2011

लीबिया में नाटो के हमले में 12 मरे

लीबिया के किकला शहर में बुधवार रात को एक बस पर हुए नाटो के हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और दो घायल हो गए।
त्रिपोली: लीबिया के किकला शहर में बुधवार रात को एक बस पर हुए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और दो घायल हो गए।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लीबिया के सरकारी समाचार चैनल ने जानकारी दी कि राजधानी त्रिपोली से 120 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाके में स्थित किकला शहर में एक बस पर नाटो ने हवाई हमला किया। पिछले कुछ सप्ताह में नाटो ने त्रिपोली और इसके आस-पास के इलाकों में हवाई हमले तेज कर दिए हैं। किकला शहर लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी की सेनाओं और विद्रोहियों के बीच संघर्ष के प्रमुख केंद्र में से एक है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, नाटो, हमला, 12 मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com