विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2011

लीबिया जाने के लिए दो युद्धपोत तैयार

अशांति की दौर से गुजर रहे लीबिया से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने दो युद्धपोतों को तैयार रखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: अशांति की दौर से गुजर रहे लीबिया से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत ने दो युद्धपोतों को तैयार रखा है। इसके लिए विदेश मंत्रालय के एक अनुरोध को रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी। नौ सेना के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए दो युद्धपोत लीबिया जाने के लिए विदेश मंत्रालय की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि दोनों पोत शनिवार को लीबिया के लिए रवाना हो सकते हैं और उन्हें वहां के नजदीकी बंदरगाह पर पहुंचने में आठ दिनों का समय लग सकता है। ज्ञात हो कि लीबिया ने भारतीय विमानों को अपने यहां उतरने की इजाजत दे दी है। भारतीय विमान वहां से अगले सप्ताह नागरिकों को निकालने का अभियान शुरू करेंगे। लीबिया में करीब 18,000 भारतीय मौजूद हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लीबिया, युद्धपोत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com