- लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी
- अमीर हमजा ने आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा संगठन की स्थापना की और कई हमलों में भूमिका निभाई है
- हमजा लश्कर के प्रोपेगेंडा विंग और बाहरी संबंधों के मैनेजमेंट में प्रमुख भूमिता था, हाफिज सईद का दाहिना हाथ था
Lashkar-e-Taiba founding Member, Terrorist Amir Hamza Shot: पाकिस्तान के लाहौर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आई है. भारत के दुश्मन और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फाउंडिंग मेंबर में से एक, आतंकी अमीर हमजा को गोली मारी गई है. हमलावर अज्ञात है और लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी में इस हमले के बाद अमीर हमजा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. भारत के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि अमीर हमजा ने आतंकी हफीज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन बनाया था.
भारत में कई आतंकी हमलों में अमीर हमजा का रोल था. लश्कर पाकिस्तान स्थित एक बड़ा आतंकवादी संगठन है. इसका गठन 1980 के दशक के अंत में हाफिज मुहम्मद सईद के नेतृत्व ने किया था. यह आतंकी समूह भारत के खिलाफ आतंकवादी हमले करने के उद्देश्य से काम करता है. इसे 2008 के मुंबई हमलों (26/11) सहित भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है.
सईद का दाहिना हाथ कैसे बना हमजा?
हमजा लश्कर के अंदर बड़ा नाम है और इसे हाफिज सईद का दाहिना हाथ माना जाता है. आतंकी समूह के फाउंडिंग मेंबर होने के नाते उसने 3 दशकों में लश्कर के कई प्रमुख पदों पर काम किया है. इसने खासकर लश्कर के प्रोपेगेंडा विंग और आम लोगों को बरगलाकर आतंकी बनाने के अभियानों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के 2012 के एक बयान के अनुसार, हमजा लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति का हिस्सा था और उसने हाफिज सईद के अंडर काम करते हुए समूह के बाहरी संबंधों को मैनेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 2010 तक, हमजा ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े धार्मिक संगठन में भी काम किया और सईद की देखरेख वाले लश्कर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट में एक सीनियर पद पर काम किया.
अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के मुताबिक, 2010 तक हमजा लश्कर के प्रोपेगेंडा को फैलाने में सक्रिय रूप से शामिल था. उन्होंने लश्कर के हर सप्ताह निकलने वाले अखबार का संपादन (एडिटिंग) किया और नियमित रूप से इसमें लेख लिखे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं